
Arvind Kejriwal praised CM Bhagwant Mann's Anti-Corruption Move
पंजाब सरकार का रिमोट दिल्ली में है और सीएम मान केजरीवाल से चर्चा किये बिना कोई कदम नहीं उठाते। ये आरोप विपक्षी दल बार-बार लगाते रहे हैं और अब एक बार फिर से विपक्ष को ये मौका मिल गया है। आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली गए और सीएम अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की। ये मुलाकात पंजाबी गायक मूसेवाला की हत्या से जोड़कर देखा जा रहा था। इस बैठक में मुख्य एजेंडा पंजाब की कानून व्यवस्था और जल्द ही होने वाले लोकसभा उपचुनाव जैसे मुद्दे रहे।
भगवंत मान दिल्ली में करेंगे केजरीवाल से मुलाकात
एक अंग्रेजी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, आज पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविन्द केजरीवाल से मुलाकात की। सीएम भगवंत मान और केजरीवाल के बीच करीब दो घंटे तक बैठक चली। इस दौरान भगवंत मान ने केजरीवाल को पंजाब के कानून व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।
कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा
गौरतलब है कि पंजाब में विपक्ष ने राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमराने का आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य में अब डर का माहौल है। गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मद्देनजर, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने कहा कि मूसेवाला की दिनदहाड़े हत्या के बाद पूरे राज्य में "डर" का माहौल व्याप्त है।
उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या सरकार, विशेष रूप से पुलिस की "पूर्ण विफलता" है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी की सरकार को बर्खास्त करने की मांग भी की थी। इससे पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। ऐसे में पंजाब की मान सरकार के लिए कानून व्यवस्था को संभालना बेहद आवश्यक हो गया है जिसपर आज उन्होंने चर्चा की।
संगरूर लोकसभा चुनाव पर भी होगी चर्चा
इसके अलावा भगवंत मान संगरूर लोकसभा सीट के लिए आगामी उपचुनाव के मुद्दे पर भी केजरीवाल से चर्चा की। बता दें कि लोकसभा उपचुनाव संगरूर की तैयारी सभी दल तेजी से कर रहे हैं। इस सीट पर मुकाबला भी बेहद दिलचस्प होने वाला है। कई बड़े नेता इस सीट से अपनी किस्मत आजमाने के लिए मैदान में आ सकते हैं। वहीं, इस सीट से सीएम भगवंत मान की बहन का नाम सामने आ रहा है जो चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, इसकी अभी तक पुष्टि नहीं की गई है।
यह भी पढ़े- Damage Control: मान सरकार ने पंजाब की 27 प्रमुख हस्तियों की सुरक्षा की बहाल
Updated on:
02 Jun 2022 04:18 pm
Published on:
02 Jun 2022 12:00 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
