6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Bharat Jodo Yatra: कांग्रेस के पोस्टर पर नजर आई सावरकर की तस्वीर, बीजेपी ने ली चुटकी

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार चर्चा में बनी हुई है। कभी राहुल गांधी की टीशर्ट तो कभी फ्रीडम फाइटर्स के पोस्टर को लेकर। एक बार फिर यात्रा सुर्खियां बंटोर रही है। पोस्टर में वीर सावरकर की फोटो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर तंज कसा है।

2 min read
Google source verification
Bharat Jodo Yatra BJP Targets Congress, Veer Savarkar Photo In Freedom Fighters Poster

Bharat Jodo Yatra BJP Targets Congress, Veer Savarkar Photo In Freedom Fighters Poster

कांग्रेस की कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा लगातार सुर्खियां बंटोर रही है। अब इस यात्रा को एक बार फिर राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का जोर है। वजह है वीर सावरकर। आप सोच रहे होंगे कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में भला वीर सावरकर का क्या काम। दरअसल कांग्रेस की ओर से यात्रा के दौरान जिन फ्रीडम फाइटर्स के पोस्टर लगाए गए हैं, उन पोस्टर में सावरकर की भी तस्वीर दिखाई दे रही है। यही वजह है कि अब इन पोस्टर के चलते सियासी पारा हाई है। भारतीय जनता पार्टी ने इन पोस्टर को लेकर कांग्रेस पर तंज कसा है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा को लेकर कोच्चि में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए। इन पोस्टर्स में स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें भी शामिल हैं।

इन्ही स्वतंत्रता सेनानियों में एक तस्वीर वीर सावरकर की भी थी। जब इस बात की जानकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लगी तो उन्होंने आनन फानन में सावरकर की जगह गांधी जी की फोटो चस्पा कर दी। अब कांग्रेस की इसी हरकत को लेकर बीजेपी हमलावर है।

यह भी पढ़ें - दिग्विजय सिंह का कवि अंदाज: भारत जोड़ो यात्रा के लिए की ऐसी अपील

कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को कोच्चि पहुंच रही है। बताया जा रहा है कि, यहां राहुल गांधी प्रेस कॉन्फ्रेंस भी करेंगे।

यात्रा के स्वागत के लिए यहां लंबे-लंबे बैनर लगाए गए हैं, जिसमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की फोटो है। एक बैनर में गोविंद बल्लभ पंत और चंद्रशेखर आजाद की फोटो के बीच में विनायक दामोदर सावरकर की भी फोटो लगी थी।

जैसे ही इसकी जानकारी कांग्रेसियों को लगी, तुरंत गांधी जी का एक पोस्टर मंगाया और सावरकर की फोटो के ऊपर लगा दिया। अब सोशल मीडिया पर उनकी फोटो वायरल हो रही है।

बीजेपी ने कसा तंज
भारतीय जनता पार्टी ने इस मामले को भुनाने की पूरी कोशिश की है। बीजेपी के नेता और आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने भारत जोड़ो यात्रा की इस तस्वीर को ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा - एर्नाकुलम में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में वीर सावरकर की फोटो भी है। देर से ही सही, राहुल गांधी के लिए ये अच्छा रियलाइजेशन है, जिनके परनाना नेहरू ने पंजाब के नाभा जेल से सिर्फ दो हफ्ते में ही बाहर आने के लिए अंग्रेजों से गुहार लगाई थी और एक दया याचिका पर हस्ताक्षर किए थे।

कांग्रेस का भी आया रिएक्शन
वहीं इस मामले पर कांग्रेस की ओर से रिएक्शन देते हुए भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक के सुरेश ने कहा है कि, उन्हें लगता है कि जिस व्यक्ति ने ये बैनर प्रिंट किया है वो बीजेपी या आरएसएस का रहा होगा।

उसने ये जानबूझकर किया है। कांग्रेस कार्यकर्ता बैनर पर सावरकर की फोटो लगाने के लिए कभी नहीं कहेगा। हम इसकी जांच करेंगे। सुरेश ने कहा कि, हमारे नेतृत्व ने इस मामले पर तुरंत एक्शन लिया है और यहां के स्थानीय नेता को सस्पेंड कर दिया है।

यह भी पढ़ें - भारत जोड़ो यात्रा: यूपी में बड़े बदलाव से भाजपा को मुहंतोड़ जवाब देगी कांग्रेस