27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत जोड़ो यात्रा: यूपी में बड़े बदलाव से भाजपा को मुहंतोड़ जवाब देगी कांग्रेस

देश भर में भारत जोड़ो यात्रा चलाकर कांग्रेस पार्टी खुद को व्यवस्थिति करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। वहीं सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भी एक बड़े बदलाव की आहट देखने को अब मिलने लगी है। कांग्रेस पार्टी से जुड़े नेता इसे एक बड़ा मेसेज मान रहे हैं, साथ ही भाजपा सरकर से लड़ने के ले सबसे बड़ा और जरूरी कदम भी करार दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 15 Sep 2022, 12:22 PM IST

File Photo of Bharat Jodo Yatra poster with Rahul Gandhi

File Photo of Bharat Jodo Yatra poster with Rahul Gandhi

Bharat Jodo Yatra से इस बार ऐसा देखने को मिल रहा है कि, कांग्रेस अपने पूरे फार्म में है। जिससे देश में बढ़ती हुई में बेरोजगारी, महंगाई से निपटने में अब बड़ी मदद मिलेगी। भारत जोड़ो पदयात्रा’’ निकलने के कुछ ही दिनों में भाजपा के बड़े से बड़े इन दिनों कांग्रेस को घेरना चाहते हैं। जिससे राजनीतिक तौर पर और जनता के बीच ये मेसेज जाए की भाजपा कहीं से भी कमजोर नहीं है। वहीं उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने कहा कि, हम इसे एक बड़े गेम चेंजर के रूप में देख रहे हैं। बीजेपी की टीशर्ट और नेकर को लेकर हुई नफरत की राजनीति पूरी तरह फ्लाफ साबित हुई। अब भारत जोड़ो यात्रा को लेकर बीजेपी की बौखलाहट लगातर सामने आ रही है।

Rahul Gandhi in Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता कहते हैं कि, राहुल गांधी के नेतृत्व में लोकतांत्रिक मिशन अर्थात् भारत-जोड़ो यात्रा के साथ कट्टरता के खिलाफ शानदार जनसमर्थन देखकर भाजपा डर गई है। भाजपा आरएसएस की विचारधारा से लड़ने के इस कांग्रेसी तरीके को स्वतंत्रता आंदोलन के इतिहास से जोड़कर दिखाया जा रहा है और लगातार देश विदेश की मीडिया में सकारात्मक खबरें, समीक्षाएं प्रमुखता से आ रही है।

उन्होंने कहा कि कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली इस यात्रा के मार्ग में पड़ने वाले उत्तर प्रदेश की भूमिका को लेकर अब बीजेपी द्वारा भ्रामक और झूठा प्रचार किया जा रहा हैं जो पूरी तरह से झूठ एवं बेबुनियाद है। जबकि सच्चाई यह है कि कांग्रेस पार्टी और हमारे नेता राहुल गांधी विकास परक और मुद्दे पर राजनीति करते हैं। जब जब देश में कांग्रेस कमजोर हुई है, उसका सबसे बड़ा नुकसान उत्तर प्रदेश को झेलना पड़ा है। कांग्रेस पार्टी मुद्दा आधारित राजनीति करती है, जिन मुद्दों को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है, उन मुद्दों से उत्तर प्रदेश के 26 करोड़ की आबादी अछूती नहीं है।

यह भी पढे: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश: लखनऊ, गाजियाबाद, अयोध्या समेत 40 जिलों में में पानी, लिस्ट जारी

भारत जोड़ो यात्रा के लिए तय किए गए रोड मैप में जिन प्रदेशों से यात्रा नहीं गुजर रही है । वहां से सौ सौ लोग इसमें शामिल होंगे। जिसके तहत उत्तर प्रदेश से भी 100 से ज्यादा लोग इस यात्रा में शामिल है। कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने बताया कि 150 दिन की इस पदयात्रा में लगभग 1 प्रदेश को कवर करने में कहीं 12, तो कहीं 15 दिन से कम समय नहीं लग रहा है। देश के मात्र 12 प्रदेश और 2 केंद्र शासित राज्य ही कवर हो पा रहे हैं।

यह भी पढे: लखनऊ यूनिवर्सिटी में एडमिशन के लिए काउंसिलिंग आज से शुरू, कितनी लगेगी फीस, कैसे मिलेगा Admission

कांग्रेस प्रवक्ता विकास श्रीवास्तव ने साफ किया कि इस‘भारत जोड़ो यात्रा’’ के मार्ग में मध्य प्रदेश,राजस्थान ,दिल्ली और हरियाणा से जुड़े सीमावर्ती क्षेत्रों बुंदेलखंड और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में विशेष अभियान के तहत उत्तर प्रदेश कांग्रेस सांगठनिक दृष्टिकोण से अत्यंत गंभीर है। जल्द ही प्रदेश में भी इसका असर देखने को मिलेगा।