28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेसियों ने काशी के महामृत्युंजय मंदिर में किया रुद्राभिषेक

भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत बुधवार को कन्याकुमारी से चुकी है। यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की यह पदयात्रा 11 सितंबर को केरल पहुंचेगी और अगले 18 दिनों तक राज्य से होते हुए 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी और उसके बाद उत्तर की तरफ अन्य राज्यों में जाएगी ।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 9 Sep 2022, 6:20 PM IST

bharat_jodo_yatra.png

भारत जोड़ो यात्रा सफल बनाने के लिए पूर्व मंत्री अजय राय रूद्राभिषेक करते हुए

बनारस : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हैं। 7 सितबंर को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत हो चुकी है। भारत जोड़ो यात्रा सफल बनाने के लिए कांग्रेसियों नेताओं ने बुधवार को दारानगर स्थित महामृत्युंजय मंदिर में नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक हुआ । मुख्य यजमान पूर्व मंत्री अजय राय और संयोजन महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने किया ।

भगवान भोले नाथ राहुल गांधी को शक्ति दें : कांग्रेस नेता
भगवान शिव की पूजा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी को भगवान शिव शक्ति और ऊर्जा दें। जिससे राहुल गांधी जनता की आवाज बन लगे और सरकार के सामने मजबूती से रख सकें। यह यात्रा भारत को एक करने की है। राहुल गांधी देश की जनता की लड़ाई लड़ रहे हैं। पूर्व मंत्री अजय राय ने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में 3570 किमी की भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में चला बुलडोजर,नगर निगम ने ध्वस्त की 10 दुकानें,2 को दिया अल्टीमेटम

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने गुरुवार सुबह कई वरिष्ठ नेताओं के साथ 'भारत जोड़ो' यात्रा की शुरुआत की। पार्टी इस यात्रा को व्यापक जनसंपर्क अभियान बता रही है और इससे संगठन को संजीवनी मिलने की उम्मीद कर रही है।

भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और 2 केन्द्र शासित प्रदेशों से होकर गुजरेगी
भारत जोड़ो यात्रा कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक होनी है। इस यात्रा में 12 राज्यों और दो केन्द्र शासित प्रदेशों को शामिल किया है। यह यात्रा 3750 किमी है। माना जा रहा है कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस अपनी खोई जमीन पा सकेगी। इसके अलावा वह अपना संगठन मजबूत कर पाएगी।

यह भी पढ़ें: गांव के दबंगों ने गणेश मूर्ति विसर्जन पर लगाई रोक,जमकर मारपीट और हंगामा किया

राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ शुरू करने से पहले श्रीपेरंबदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के स्मारक पर एक प्रार्थना सभा में शामिल हुए। यहीं पर तीन दशक पहले एक आत्मघाती हमला करके राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी। यहां पर आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा में हिस्सा लेने के बाद राहुल गांधी कन्याकुमारी पहुंचे वहां पर तमिलनाडु के सीएम एम के स्टालिन उन्हें राष्ट्र ध्वज सौंपा ।

कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की। इस यात्रा में 119 कांग्रेसियों नेताओं को शामिल किया गया है । इन नेताओं को भारत यात्री नाम दिया गया है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की स्वास्थ्य खराब होने के कारण वह इस यात्रा में शामिल नहीं हो सकी लेकिन उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि यह यात्रा भारतीय राजनीति के लिए परिवर्तनकारी क्षण है तथा यह कांग्रेस के लिए संजीवनी का काम करेगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग