5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीमा कोरेगांव केस: राहुल गांधी पर बिफरे संबित पात्रा, कहा- देश की सुरक्षा से कर रहे हैं खिलवाड़

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से राष्‍ट्रीय हितों को मजबूती मिली है। राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करने वालों की जीत हुई है।
2 min read
Google source verification

image

Dhirendra Kumar Mishra

Sep 28, 2018

sambit patra

भीमा कोरेगांव केस: राहुल गांधी पर बिफरे संबित पात्रा, कहा- देश की सुरक्षा से कर रहे हैं खिलवाड़

नई दिल्‍ली। सुप्रीम कोर्ट की पांच सदस्‍यीय खंडपीठ द्वारा शुक्रवार को भीमा कोरेगांव हिंसा पर फैसला आने के बाद भाजपा प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोल दिया। उन्‍होंने मीडिया को ब्रीफ करते हुए कहा कि कांग्रेस का नक्सलियों से गठबंधन है। शीर्ष अदालत के फैसले से कांग्रेस का पर्दाफाश हुआ है। अदालत ने माना कि बदले की भावना से गिरफ्तारी नहीं हुई है। अदालत ने पुणे पुलिस की सबूतों को सही माना है। साथ ही पुलिस को जांच जारी रखने के निर्देश भी दिए थे।

नक्‍सलियों से गठजोड़
भाजपा प्रवक्‍ता पात्रा ने कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि राहुल की राजनीति राष्ट्र की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है। सुप्रीम कोर्ट के आज के फैसले से राष्‍ट्रीय हितों को मजबूती मिली है। राष्‍ट्रीय सुरक्षा के लिए काम करने वालों की जीत हुई है। उच्चतम न्यायालय का आदेश कांग्रेस की हार है। कांग्रेस अध्‍यक्ष को आज सिर झुकाना चाहिए। ऐसा इसलिए कि कांग्रेस भारत तोड़ने वालों के समर्थन में है। उन्होंने राहुल के लिए अमर्यादित भाषा का भी इस्‍तेमाल किया।

देश तोड़ने वालों का करते हैं समर्थन
संबित पात्रा यही पर नहीं रुके। इससे आगे उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी उस गौतम नवलखा के साथ हैं जो कश्मीर में रेफेरेंडम चाहता है। कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग नहीं मानता है। अपने निजी राजनीतिक स्वार्थ के लिए राहुल और कांग्रेस पार्टी देश को कुचलने और राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्‍यक्ष से सवाल पूछते हुए कहा कि राहुल जी आप बार-बार राष्ट्रद्रोहियों के साथ खड़े क्यों नजर आते हैं? सर्जिकल स्ट्राइक के समय राहुल गांधी देश की सेना के साथ शौर्यता और साहस के साथ नहीं बल्कि खून की दलाली से जोड़कर देखने का दुस्साहस क्‍यों किया। आज अर्बन नक्सल के साथ खड़े हैं। केवल इसलिए कि इन स्‍थानों पर भाजपा की सरकार है।