25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार कांग्रेस में बड़े बदलाव की तैयारी! आज राज्य के सभी सांसदों और विधायकों से मिलेंगे राहुल गांधी

बिहार में कांग्रेस के सभी 19 विधायक और सांसद प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा के साथ दिल्ली पहुंच भी चुके हैं। बिहार के सभी कांग्रेसी सांसदों, विधायकों और विधानपार्षदों यानी एमएलसी के साथ आज राहुल गांधी सुबह करीब दस बजे मुलाकात करेंगे।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 7 Jul 2021, 7:57 AM IST

rahul_gandhi.jpg

नई दिल्ली।

कांग्रेस में कलह दिनोंदिन बढ़ता ही जा रहा है। राजस्थान, पंजाब, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, हरियाणा, केरल और छत्तीसगढ़ के बाद बिहार में भी पार्टी विधायकों के टूट की अटकलें चल रही हैं। ऐसे में राहुल गांधी आज राज्य के सभी सांसदों और विधायकों से मुलाकात करेंगे। इस बैठक में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, निखिल कुमार, तारिक अनवर भी शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें:- उत्तराखंड की राजनीति में 21 साल से चली आ रही है यह अनोखी परंपरा, क्या पुष्कर इसे तोड़ पाएंगे

पार्टी सूत्रों की मानें तो बिहार में कांग्रेस के सभी 19 विधायक और सांसद प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा और विधान मंडल दल के नेता अजीत शर्मा के साथ दिल्ली पहुंच भी चुके हैं। बिहार के सभी कांग्रेसी सांसदों, विधायकों और विधानपार्षदों यानी एमएलसी के साथ आज राहुल गांधी सुबह करीब दस बजे मुलाकात करेंगे। हालांकि इस मुलाकात को लेकर कांग्रेस स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कह रही और महज औपचारिकता बता रही है, मगर सूत्रों की मानें तो बिहार में आपसी विवाद और कुछ मुद्दों पर मतभेद को लेकर विधायको में टूट की अटकलें हैं। इसे रोकने के लिए ही राहुल गांधी आज सभी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा पार्टी में बदलाव की तैयारी भी जोरशोर से चल रही है, जिसको देखते हुए राहुल गांधी सभी से सलाह-मशविरा करना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें:- अधीर रंजन चौधरी की जगह राहुल गांधी बन सकते हैं लोकसभा में कांग्रेस के नेता, सोनिया गांधी और प्रियंका वाड्रा उन्हें मनाने में जुटीं!

पार्टी सूत्रों की मानें तो बैठक में विधायकों, विधान पार्षदों और सांसदों समेत कुल 36 लोग दिल्ली बुलाए गए हैं। इस बैठक में लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार, निखिल कुमार, तारिक अनवर भी शामिल होंगे। बिहार कांग्रेस के मौजूदा कार्यकारी अध्यक्षों में से किसी को भी इस बैठक में नहीं बुलाया गया है। वहीं, दिल्ली रवाना होने से पहले बिहार कांाग्रेस के अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बताया कि यह बैठक राहुल गांधी के साथ होनी है, मगर बैठक का एजेंडा अभी तय नहीं है। किस बात पर चर्चा होगी, यह बैठक के दौरान ही पता चलेगी।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग