
Bihar Assembly Election: Voting more than last electiion in bihar
नई दिल्ली। जहां एक ओर बिहार के दूसरे चरण का मतदान जारी है, वहीं दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी अररिया में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तुलना 2015 से की और कहा कि इस बार मतदाताओं में ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है। आपको बता दें कि चुनाव के पहले दो घंटों में 8 फीसदी से ज्यादा मतदान हो चुका था।
पीएम नरेंद्र मोदी ने अररिया जिले के फोरबिसगंज में एक चुनावी रैली को को संबोधित करते हुए कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान आज हो रहा है, और मुझे सूचित किया गया है कि पिछले चुनाव के मतदाता मतदान की तुलना में सुबह 10 बजे तक मतदान फीसदी है।
उन्होंने कहा कि आज बिहार के लोगों ने देश ही नहीं, पूरे विश्व को एक संदेश दिया है। कोरोना के इस संकट काल में, जब दुनिया भर में हड़कंप मचा है, बिहार के लोग अपने घरों से निकल रहे हैं, इतनी बड़ी संख्या में मतदान कर रहे हैं।
Updated on:
03 Nov 2020 11:51 am
Published on:
03 Nov 2020 11:46 am
