27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अपराधियों के आगे झुके बिहार से डिप्टी सीएम, बोले- कम से कम पितृ पक्ष को तो छोड़ दीजिए

बिहार में अपराध के बढ़ते ग्राफ पर लगाम लगाने के लिए बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्य उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी अब अपराधियों के आगे नतमस्त होते दिख रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Chandra Prakash Chourasia

•

Updated: 24 Sep 2018, 10:12 PM IST

Sushil Modi

अपराधियों के आगे झुके बिहार से डिप्टी सीएम, बोले- कम से कम पितृ पक्ष को तो छोड़ दीजिए

नई दिल्ली:बिहार में एक के बाद एक लगातार हो रही हत्या, लूट और अपहरण जैसे गंभीर अपराधों से एकबार फिर कानून व्यवस्था लचर होती दिख रही है। इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ नेता राज्य उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी का एक बेहद हास्यास्पद बयान सामने आया है। अपराधियों के आगे नतमस्त होने होते हुए मोदी अपराधियों से हाथ जोड़कर अनुरोध कर रहे हैं कि कम से कम पितृ पक्ष के दौरान वो आपराधिक वारदातों का अंजाम न दें।

मैं हाथ जोड़कर आग्रह करता हूं: सुशील मोदी

न्यूज एजेंसी एएनआई द्वारा जारी वीडियो के मुताबिक सुशील मोदी गया के एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। यहां मंच से बोलते हुए मोदी ने कहा कि मैं अपराधियों से भी हाथ जोड़कर आग्रह करूंगा कि कम से कम 'पितृ पक्ष' में तो छोड़ दीजिए। बाकि दिन तो मना करें ना करें कुछ ना कुछ तो करते रहते हैं। वैसे तो हमारे पुलिसवाले दिन रात लगे हैं लेकिन फिर भी मैं आपसे ये 15-16 दिन कोई गलत काम नहीं करने का निवेदन करता हूं। मोदी ने आगे कहा कि आपसे इस काम से बिहार और गया की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। अगर आप फिर भी नहीं मानें तो बिहार में इतने सीसीटीवी कैमरे और पुलिस है कि कोई बचकर नहीं निकल पाएगा।

रफाल विवाद में बीजेपी ने रॉबर्ट वाड्रा को घसीटा, उनकी कंपनी को फायदा पहुंचाना चाहते थे राहुल गांधी

रविवार पूर्व मेयर और ड्राइवर की गोली मारकर हत्या

बता दें कि रविवार को ही बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के पूर्व महापौर समीर कुमार और उनके ड्राइवर की अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस के मुताबिक समीर देर शाम अपने चालक के साथ वाहन से कहीं जा रहे थे तभी शहर के नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक के निकट बाइक पर सवार अपराधियों ने उनके वाहन को घेर लिया और अत्याधुनिक हथियार से उन दोनों पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही समीर और उनके ड्राइवर रोहित कुमार की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अपराधियों की संख्या नौ बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए।

पूर्व डिप्टी सीएम ने नीतीश और मोदी को घेरा
पूर्व मेयर की हत्या के मामले पर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आड़े हाथों लिया। तेजस्वी ने ट्वीट किया, 'मुजफ्फरपुर में पूर्व मेयर को दिन-दहाड़े AK-47 से मार दिया गया। नीतीश जी की नाकामियों से बिहार में AK-47 आम हथियार हो गया है।' समस्तीपुर में बिजनेसमैन की हत्या पटना में व्यवसायी की हत्या। मोतिहारी में छात्र की हत्या।

पूर्व डिप्टी सीएम ने नीतीश और मोदी को घेरा
पूर्व मेयर की हत्या के मामले पर विपक्ष ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता तेजस्वी यादव ने सिलसिलेवार ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सुशील मोदी को आड़े हाथों लिया। तेजस्वी ने ट्वीट किया...
'मैं अपराधियों से निवेदन करता हूं कि पितृपक्ष के दिनों मे कोई वारदात ना करें- सुशील मोदी, उपमुख्यमंत्री,बिहार
ख़ुलासा और दिलासा मास्टर की कुख्यात जोड़ी डर के मारे कुछ दिनो में अपराधियो के पैर भी पकड़े तो अचम्भित नहीं होना।
क्योंकि बिहार पुलिस से ज़्यादा AK-47 अपराधियों के पास है'

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग