27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार ​चुनाव परिणाम: PM मोदी बोले- बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया

Highlights. प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया PM बोले- आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 11 Nov 2020, 7:26 AM IST

untitled.png

नई दिल्ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है।

15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद

एक के बाद एक किए गए ट्वीट में पीएम ने कहा कि बिहार के प्रत्येक वोटर ने साफ-साफ बता दिया कि वह आकांक्षी है और उसकी प्राथमिकता सिर्फ और सिर्फ विकास है। बिहार में 15 साल बाद भी NDA के सुशासन को फिर आशीर्वाद मिलना यह दिखाता है कि बिहार के सपने क्या हैं, बिहार की अपेक्षाएं क्या हैं। बिहार के युवा साथियों ने स्पष्ट कर दिया है कि यह नया दशक बिहार का होगा और आत्मनिर्भर बिहार उसका रोडमैप है। बिहार के युवाओं ने अपने सामर्थ्य और NDA के संकल्प पर भरोसा किया है। इस युवा ऊर्जा से अब NDA को पहले की अपेक्षा और अधिक परिश्रम करने का प्रोत्साहन मिला है।

बिहार की बहनों-बेटियों ने रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार की बहनों-बेटियों ने इस बार रिकॉर्ड संख्या में वोटिंग कर दिखा दिया है कि आत्मनिर्भर बिहार में उनकी भूमिका कितनी बड़ी है। हमें संतोष है कि बीते वर्षों में बिहार की मातृशक्ति को नया आत्मविश्वास देने का NDA को अवसर मिला। यह आत्मविश्वास बिहार को आगे बढ़ाने में हमें शक्ति देगा। बिहार के गांव-गरीब, किसान-श्रमिक, व्यापारी-दुकानदार, हर वर्ग ने NDA के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मूल मंत्र पर भरोसा जताया है। मैं बिहार के हर नागरिक को फिर आश्वस्त करता हूं कि हर व्यक्ति, हर क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए हम पूरे समर्पण से निरंतर काम करते रहेंगे।

संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया
प्रधानमंत्री ने कहा कि बिहार में जनता-जनार्दन के आशीर्वाद से लोकतंत्र ने एक बार फिर विजय प्राप्त की है।
बिहार भाजपा के साथ एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं ने जिस संकल्प-समर्पण भाव के साथ कार्य किया, वह अभिभूत करने वाला है। मैं कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और बिहार की जनता के प्रति हृदय से आभार प्रकट करता हूं।

अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन

वहीं, होम मिनिस्टर अमित शाह ने बिहार जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा अध्यक्ष जेपी नडडा को बधाई दी है। शाह ने अपने ट्वीट में लिखा कि बिहार समेत अन्य राज्यों में एनडीए की जीत विकास, विश्वास और प्रगति की प्रतीक है। आज बिहार विधानसभा चुनाव और देश के विभिन्न राज्यों के उपचुनावों में भाजपा को मिले अभूतपूर्व समर्थन के लिए जनता को नमन।

कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई

शाह ने आगे लिखा कि इन चुनावों में जनता ने जिस उत्साह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA की नीतियों में अपना समर्थन जताया वो सचमुच अद्भुत है। यह परिणाम न सिर्फ कोरोना के विरुद्ध मोदी सरकार की सफल लड़ाई में गरीब, मजदूर, किसान और युवाओं के विश्वास को दिखता है बल्कि देश को गुमराह करने वालों के लिए सबक भी है। उन्होंने कहा कि बिहार में विकास, प्रगति और सुशासन को पुनः चुनने के लिए प्रदेश के सभी भाइयों-बहनों का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करता हूँ। मैं विशेषकर बिहार के युवाओं और महिलाओं को साधुवाद देता हूँ जिन्होंने बिहार में सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य को चुनकर NDA की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई।

बिहार के हर वर्ग ने फिर एक बार खोखलेवादे, जातिवाद और तुष्टिकरण की राजनीति को सिरे से नकार कर NDA के विकासवाद का परचम लहराया है।यह हर बिहारवासी की आशाओं और आकांक्षाओं की जीत है...


रात एक बने चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस

बिहार विधानसभा चुनाव में काफी हद तक स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। एनडीए बढ़त हासिल की है। जबकि महागठबंधन भी कांटे की टक्कर में शामिल रही। इस बीच रात 1 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा. ऐसा कहा जा रहा है कि आयोग की ओर से सीटों पर घोषणा की जाएगी।

सरकार बनाने की दावा पेश कर सकती भाजपा

बिहार चुनाव के नतीजे आने के बाद एनडीए नेताओं के बीच बैठक का दौर शुरू हो चुका है। अमित शाह ने नीतीश कुमार को फोन कर जीत की बधाई दी है। वहीं, भाजपा के कई बड़े नेता मंगलवार रात को ही पटना पहुंच गए हैं। जहां पर वो जेडीयू नेताओं के साथ लगातार बैठके कर रहे हैं। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकती है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग