आपको बता दें कि पिछले हफ्ते ही सीट बंटवारे को लेकर भाजपा ने अपने घटक दलों के बीच आम सहमति बनने की बात कही थी। इसके तहत बीजेपी को बिहार के 40 में से 20 सिटों पर चुनाव लड़ना है जबकि जेडीयू को 12 सीटें, रामविलास पासवान की एलजेपी पार्टी को छह सीटें और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएसपी पार्टी को दो सीटों पर चुनाव लड़ना है। उधर...जेडीयू नेताओं की माने तो उनको इस आंकड़े पर विश्वास ही नहीं है। जेडीयू नेताओं ने इस आंकड़े को ही खारिज कर दिया है।