देश के जाने-माने चुनावी रणनीतिकार और जनता दल (युनाइटेड) के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने अपनी ही पार्टी के अध्यक्ष नीतीश कुमार पर जोरदार निशाना साधा है। किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को 'झूठा' तक कह डाला। प्रशांत किशोर ने अपने ट्वीटर हैंडल से कल देर शाम ट्वीट करते हुए लिखा- "नीतीश कुमार, मुझे जद (यू) में क्यों और कैसे शामिल किया गया, इस पर झूठ बोलना दिखाता है आप गिर गए हैं। मुझे अपने जैसा बनाने की ये आपकी एक नाकाम कोशिश है। अगर आप सच बोल रहे हैं तो कौन यकीन करेगा कि आप में इतनी हिम्मत है कि आप उसकी बात नहीं सुनें जिसे अमित शाह ने आपकी पार्टी में शामिल करवाया।"