27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मिशन 2019 की रिहर्सल में जुटे राजनीतिक दल, भाजपा ने तीन राज्यों में इन केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

देश के पांच राज्यों राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम में इस वर्ष होने हैं विधानसभा चुनाव। भाजपा-कांग्रेस ने संभाला मोर्चा।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 4 Oct 2018, 9:16 AM IST

bjp

मिशन 2019 की रिहर्सल में जुटे राजनीतिक दल, भाजपा ने तीन राज्यों में इन केंद्रीय मंत्रियों को सौंपी जिम्मेदारी

नई दिल्ली। मिशन 2019 को जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली। खास बात यह है कि इस वर्ष होने वाले विधासनभा चुनावों को लोकसभा चुनाव की प्री रिहर्सल माना जा रहा है। यानी जो दल इन विधानसभा चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगा उसे लोकसभा चुनाव 2019 में फायदा मिलेगा। ऐसे में इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव को सत्त पक्ष और विपक्ष दोनों ही जीत में बदलने के लिए जुटे हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने कई राज्यों में चुनाव व्यवस्था के संचालन के लिए प्रभारी बना दिए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सभी प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है।

मौसम अपडेटः केरल समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे बारिश का अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में पड़ रही जून जैसी गर्मी

इन तीन मंत्रियों पर बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय जनता पार्टी सत्ता में वापसी के लिए कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती। यही वजह है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए चुनावी रणनीति तैयार कर ली है। रणनीति के तहत भाजपा ने तीन राज्यों में अपने चुनावी प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं, इनमें केंद्रीय मंत्रियों को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा को तेलंगाना, प्रकाश जावड़ेकर को राजस्थान और धर्मेंद्र प्रधान को मध्यप्रदेश का चुनाव प्रभारी बनाया गया है। इन तीन राज्यों के अलावा प. बंगाल में तृणमूल छोड़कर भाजपा का हाथ थामने वाले मुकुल राय को चुनाव प्रबंधन समिति के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मुकुल राय के अलावा अरविंद मेनन को बंगाल का सह प्रभारी बनाय गया है।

इन राज्यों में इस वर्ष होना है चुनाव
1. राजस्थान
2. मध्यप्रदेश
3. छत्तीसगढ़
4. तेलंगाना
5. मिजोरम

कांग्रेस पांच राज्यों में बना चुकी स्क्रीनिंग कमेटी
एक तरफ जहां भाजपा ने अपनी सत्ता बचाने के लिए जी जान से जुटी हुई है वहीं दूसरी तरफ सत्ता में लौटने के लिए कांग्रेस भी एढ़ी चोटी का जोर लगा रही है। कांग्रेस ने जून में ही राज्यों के लिए अलग-अलग स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। राजस्थान में कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया गया है। जबकि ललितेश त्रिपाठी और शाकिर सनदी को इसमें सदस्य बनाया गया है।
मधुसूदन मिस्त्री को मध्यप्रदेश स्क्रीनिंग समेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। नीता डिसूजा और अजय कुमार लल्लू इसके सह सदस्य होंगे। भुवनेश्वर कलीता की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ समिति का गठन किया गया है। रोहित चौधरी और अश्विनभाई कोटवाल को सदस्य बनाया गया है। ओडिशा के लिए वीडी सतीशन के नेतृत्व में स्क्रीनिंग कमेटी बनाई गई है। इनमें जीतन प्रसाद और नौशाद सोलंकी सदस्य होंगे। मिजोरम के लिए लुइजिनो फलेरियो की अध्यक्षता में एक सदस्यीय समिति बनाई है।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग