14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तेजस्वी के आरोपों पर बीजेपी नेता का जोरदार पलटवार, आरजेडी हो गई हैं पूरी तरह से खत्म

महंगाई को लेकर दिए बयान पर बिहार बीजेपी प्रमुख संजय जायसवाल ने किया पलटवार तेजस्वी यादव ने लगाए मौजूदा सरकार पर 30 हजार करोड़ के 60घोटाले के अरोप

less than 1 minute read
Google source verification
BJP leader strongly counterattacks on tejaswi, RJD is completely over

BJP leader strongly counterattacks on tejaswi, RJD is completely over

नई दिल्ली। आज बिहार विधानसभा चुनावों के पहले चरण का प्रचार अभियान खत्म हो रहा है। ऐसे में सभी पार्टियों के नेताओं की ओर से खूब बयानबाजी भी हो रही है। जहां तेजस्वी ने महंगाई और घोटालों के आरोप लगाए हैं और महंगी प्याज की माला बनाकर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश की सड़कों पर घूम रहे हैं। जिसके जवाब में बिहार बीजेपी प्रमुख ने तजस्वी पर पलटवार करते हुए कहा है कि खुद की बेवकूफी की वजह से पार्टी पूरी तरह से खत्म हो गई है।

तेजस्वी यादव के महंगाई को लेकर दिए गए बयान पर बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा तेजस्वी यादव भाग्यशाली हैं कि वो माला लेकर घूम रहे हैं। ये माला वो 9 तारीख तक रखे रहें और 10 तारीख को वह कृपया कर उस माला को पहन लें, क्योंकि उनकी बेवकूफियों के कारण उनकी पार्टी खत्म हो गई।

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कहा था कि बिहार में 60 घोटाले हुए हैं, जिसमें करीब 30,000 करोड़ के खजाने की सेंध मारी गई। आपदा की घड़ी में भी पैसे का कोई हिसाब नहीं मिला। भ्रष्टाचार काफी बढ़ा है, बिना घूस दिए कोई काम नहीं हो पाता। नीतीश जी ने एक परंपरा बना दी है कि एक भी काम बिना चढ़ावे के नहीं हो पाता।

आरजेडी नेता ने कहा कि प्याज 100 रुपए के करीब पहुंचने वाला है। रोजगार नहीं है, लोगों के खाने के लाले पड़े हैं। प्याज 50-60 रुपये किलो होने पर प्याज का रोना जो लोग रोते थे अब ये लोग कहां हैं, अब तो प्याज 80 के पार है। देशभर में गरीबों को पूछा नहीं जा रहा है, उन पर हमले किए जा रहे हैं।