4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा की नई थीम और सॉन्ग लॉन्च, फिर एक बार मोदी सरकार

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा का थीम सॉन्ग लॉन्च 2019 की तैयारियों पर वित्त मंत्री जेटली की प्रेस कॉन्फ्रेंस वित्त मंत्री का विपक्ष पर बड़ा हमला
less than 1 minute read
Google source verification
bjp songs

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने संकल्प पत्र जारी करने से पहले 2019 के लिए नई थीम लॉन्च की। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने 2019 चुनाव के लिए भाजपा की नई थीम लॉन्च की । भाजपा की पहली थीम- काम करने वाली सरकार, दूसरी ईमानदार सरकार और तीसरी कड़े और बड़े फैसले लेने वाली सरकार है। एक बार फिर मोदी सरकार चुनाव प्रचार की मुख्य थीम है। जेटली ने कहा कि पांच सालों में मोदी सरकार में जो विकास कार्य हुए हैं उसका थीम में जिक्र किया गया है।विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा पर थीम में विस्तार से चर्चा की गई है।

विपक्ष पर बरसे जेटली

इस दौरान वित्त मंत्री जेटली ने विपक्ष पर तंज भी कसा। उन्होंने कहा कि देश को मजबूत सरकार चाहिए ना कि मजबूर सरकार। जेटली ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर कहा कि पिछले दिनों एक पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है , इस ढकोसले घोषणा पत्र को देश ने देखा है।

कांग्रेस ने जारी किया नया नारा

गौरतलब है कि इसे पहले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपना नया नारा ‘अब होगा न्याय’ जारी किया है। अब इस थीम के साथ ही कांग्रेस पार्टी चुनाव प्रचार करेगी। दिल्ली के कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रचार अभियान समिति के प्रमुख आनंद शर्मा और रणदीप सिंह सुरजेवाला ने मीडिया को इस बात की जानकारी देते हुए पार्टी का लोगों भी जारी किया। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में 'देश ने अच्छे दिन नहीं, खराब दिन देखे'।

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग