
अमित शाह का राहुल गांधी पर तंज, 'मिशन शक्ति से जमीन पर रहने वाले कुछ लोग भी हर्ट हुए'
नई दिल्ली। भारत के मिशन शक्ति को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने हमला बोला है। शाह ने कहा कि अंतरिक्ष में एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल के परीक्षण से जमीन पर रहने वाले कुछ लोगों को चोट पहुंची है। इसके साथ ही शाह ने आरोप लगाए कि राजवंश के उत्तराधिकारी को सैनिकों का बलिदान और वैज्ञानिकों की सफलता नाटक ही लगता है।
अब वैज्ञानिकों का मजाक उड़ा रहा विपक्ष: शाह
बीजेपी अध्यक्ष ने ट्विटर पर बैगर राहुल गांधी का नाम लिए लिखा कि भारत ने एंटी-सैटेलाइट (ASAT) मिसाइल का अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक परीक्षण किया। लेकिन ऐसा लगता है कि जमीन पर कुछ लोगों को भी हर्ट हुए हैं। हमारे सैनिकों को अपमानित करने के बाद, अब विपक्ष के नेताओं ने हमारे वैज्ञानिकों का मजाक उड़ाना शुरु कर दिया है। बहुत बढ़िया!
शाह ने थपथपाई एनडीए सरकार की पीठ
एक अन्य ट्वीट में शाह ने लिखा कि सच तो यह है, हमारे अनुभवी वैज्ञानिकों के पास हमेशा प्रतिभा और क्षमता थी। सरकारों का फर्ज था कि उसे वह और बढ़ाएं। यूपीए सरकार में जो नहीं हो सका वो पीएम मोदी की अगुवाई वाली एनडीए ने अपने दृढ़ विश्वास से कर दिखाया है।
मिशन शक्ति के बहाने राहुल ने पीएम को घेरा
बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष ने दुश्मन के उपग्रह को अंतरिक्ष में ही मार गिराने पर भारतीय रक्षा अनुसंधान संगठन(DRDO) के वैज्ञानिकों को बधाई दी। गांधी ने बुधवार को ट्विटर पर लिखा कि बहुत बढ़िया डीआरडीओ, आपके काम पर बेहद गर्व है। मैं पीएम को वर्ल्ड थिएटर डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।
Updated on:
27 Mar 2019 05:08 pm
Published on:
27 Mar 2019 05:08 pm
