5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: ‘वायनाड’ में राहुल को टक्कर देंगे तुषार वेलापल्ली, एनडीए ने घोषित किया अपना उम्मीदवार

एनडीए ने राहुल गांधी के खिलाफ तुषार वेलापल्ली को बनाया उम्मीदवार अमित शाह ने की प्रत्याशी के नाम की घोषणा रविवार को राहुल गांधी के इस सीट से लड़ने का हुआ था ऐलान
less than 1 minute read
Google source verification
rahul gandhi thusar

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार अमेठी के साथ-साथ केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ने का फैसला किया है। राहुल गांधी के दो सीटों से चुनाव लड़ने के फैसले पर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इस बीच अब एनडीए ने भी इस सीट के लिए अपने पत्ते खोल दिए हैं।

इस सीट पर NDA का उम्मीदवार

जानकारी मिल रही है कि वायनाड सीट के लिए एनडीए ने अपना उम्मीदवार तय कर लिया है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने सोमवार को बताया कि भारत धर्म जन सेना के अध्यक्ष तुषार वेलापल्ली वायनाड से एनडीए उम्मीदवार होंगे। अमित शाह आगे बताया,'वे सामाजिक न्याय की दिशा में हमारी प्रतिबद्धता का प्रतिनिधित्व करेंगे। तुषार की मदद से पार्टी केरल में एक राजनीतिक विकल्प के रूप में उभरेगी।' आपको बता दें कि तुषार वेल्लापल्ली बीडीजेएस के प्रदेश अध्यक्ष और केरल में NDA के संयोजक हैं।

रविवार को राहुल गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान

कांग्रेस की ओर से रविवार को राहुल गांधी के इस सीट से चुनाव लड़ने का ऐलान किया गया था। एके एंटनी ने इस बारे में घोषणा की थी कि राहुल गांधी अमेठी के अलावा केरल की वायनाड सीट से भी चुनाव लड़ेंगे। बता दें कि इस घोषणा के बाद से ही यह सीट चर्चा में आ गई है।