4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लोकसभा चुनाव: भाजपा की एक और लिस्ट जारी, ओडिशा विधानसभा के लिए भी हुई उम्मीदवारों की घोषणा

भाजपा की एक और सूची जारी ओडिशा के लिए प्रत्याशियों के नामों की घोषणा विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा
less than 1 minute read
Google source verification
amit shah and narendra modi

लोकसभा चुनाव: भाजपा की एक और लिस्ट जारी, ओडिशा विधानसभा के लिए भी हुई उम्मीदवारों की घोषणा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की सरगर्मी चरम पर है। प्रचार-प्रसार के साथ-साथ उम्मीदवारों की भी घोषणाएं लगातार हो रही है। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्याशियों की एक और सूची जारी की है। पार्टी ने लोकसभा के लिए तीन और विधानसभा के लिए 11 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।

भाजपा की एक और सूची जारी

भाजपा ने ओडिशा के मयूरभंज, भद्रक और जाजपुर लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। मयूरभंज से बिसवेसर टूडू , भद्रक से अभिमन्यु शेट्टी, जाजपुर से अमिया मलिक को पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा विधानसभा चुनाव के लिए भी 11 नामों की घोषणा की गई है। गौरतलब है कि भाजपा ओडिशा में इस बार किसी तरह किला फतह करना चाहती है। लिहाजा, बीजेडी के कई नेताओं, विधायकों और सांसदों को पार्टी में भी शामिल किया है। हालांकि, कयास यह भी लगाया जा रहा था कि खुद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस बार पुरी लोकसभा सीट से भी चुनावी ताल ठोक सकते हैं। लेकिन, इस सीट से पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा को मैदान में उतारा है। बताते चलें कि ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी होने वाले हैं, इसलिए भाजपा की कोशिश है कि वहां बीजेडी को शिकस्त देकर सत्ता पर विराजमान हो।