
लोकसभा चुनाव: भाजपा की एक और सूची जारी, गुजरात में तीन सांसदों का कटा टिकट
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां लगातार उम्मीदवारों की सूची जारी कर रही हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने गुजरात के लिए तीन उम्मीदवारों की नई सूची जारी की है। इस सूची में तीनों सिटिंग सांसदों का टिकट काट दिया गया है और नए चेहरे को टिकट दिया गया है।
गुजरात के लिए तीन उम्मीदवारों की सूची जारी
बुधवार को भाजपा ने गुजरात के तीन लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी है। इनमें पंचमहल, पोरबंदर और बनासकांठा शामिल हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि पार्टी ने तीनों सिटिंग सांसदों का टिकट काटते हुए नए चेहरों पर दांव खेला है। पंचमहल से रतन सिंह, पोरबंर से रमेश धाडुक और बनासकांठा से प्रभात भाई पटेल को टिकट दिया गया है। गौरतलब है कि भाजपा इस बार कई सिटिंग सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरे पर दांव खेल रही है। देखना यह होगा कि पार्टी का यह दांव सफल होता है या फिर नुकसान उठाना पड़ता है।
कई नेताओं का कटा टिकट
गौरतलब है कि मंगलवार को भाजपा ने 39 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी, जिसमें कानपुर से मुरली मनोहर जोशी का टिकट काट दिया गया था। जबकि, वरुण गांधी और मेनका गांधी की सीटों की अदला-बदली की गई। मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ेंगी, वहीं वरुण गांधी पीलीभीत से चुनावी ताल ठोकेंगे।
Updated on:
27 Mar 2019 06:08 pm
Published on:
27 Mar 2019 02:22 pm
