
नई दिल्ली: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे नहीं आए हैं। लेकिन एग्जिट पोल के आते ही कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे के आमने-सामने हैं। कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी को याद रखना चाहिए कि समय और चुनाव परिणाम बदल जाएंगे। एक चुनाव परिणाम 11 दिसंबर को बदल जाएगा और दूसरा अगले वर्ष (लोकसभा चुनाव) बदल जाएगा। इस दौरान अधिकारियों को नसीहत दी है। अधिकारियों को भी अनुशासित और संयमित होना जरूरी है।