6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मणिशंकर अय्यर की वापसी पर घिरी कांग्रेस, भाजपा ने राहुल गांधी से मांगा जवाब

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी से मणिशंकर अय्यर की वापसी पर जवाब मांगा है।
2 min read
Google source verification

image

Kapil Tiwari

Aug 19, 2018

Sambit Patra

Sambit Patra

नई दिल्ली। पिछले साल गुजरात चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान देने वाले कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर की फिर से कांग्रेस पार्टी में वापसी हो गई है। दरअसल, उनके उस बयान के बाद कांग्रेस पार्टी ने उनको निलंबित कर दिया था, लेकिन 9 महीने के बाद उनकी फिर से पार्टी में वापसी हो गई है। मणिशंकर अय्यर की वापसी पर बीजेपी ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

अय्यर की वापसी पर घिरी कांग्रेस

अय्यर की पार्टी में वापसी के बाद बीजेपी ने कांग्रेस से इसपर जवाब मांगा है। रविवार को भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा। संबित पात्रा ने कहा है कि मणिशंकर अय्यर की वापसी से पीएम मोदी और पिछड़े वर्ग का अपमान हुआ है, इस पर राहुल गांधी को जवाब देना होगा।

संबित पात्रा ने कांग्रेस पर साधा निशाना

संबित पात्रा ने कहा कि जिस तरह से अय्यर की पार्टी में दोबारा वापसी हुई है, उनका निलंबन रद्द किया गया है, ये चिंता का विषय है। संबित ने कहा, "मोदी को लेकर मणिशंकर ने जो कुछ कहा था कि वो एक टिप्पणी नहीं थी, न ही सिर्फ एक प्रधानमंत्री की बेइज्जती थी, बल्कि वो एक जातिवादी टिप्पणी थी। जो शख्स पिछड़ा है और उस व्यक्ति को, प्रधानमंत्री को, जो गरीब है, आप उसे कहते हैं कि आप नीच आदमी हैं तो स्वाभाविक रूप से ये पूरे पिछड़े वर्ग के लिए एक गाली है।"

पीएम मोदी को लेकर मणिशंकर अय्यर ने की थी विवादित टिप्पणी

संबित पात्रा ने मणिशंकर अय्यर पर भी निशाना साधते हुए कहा कि ये वही मणिशंकर हैं जिन्हें पाकिस्तान पसंद है और वो हमेशा ही पाकिस्तान के हमदर्दी रखते हैं। आपको बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान मणिशंकर अय्यर ने पीएम मोदी को लेकर 'नीच किस्म का आदमी' विवादित टिप्पणी की थी। उनके इस बयान के बाद कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर को पार्टी से बर्खास्त कर दिया था।