5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पार्टी के कामकाज से नाराज BJP सांसद नाना पटोले ने दिया इस्तीफा

महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया से बीजेपी सांसद नाना पटोले ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी

2 min read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Dec 08, 2017

Nana Patole

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा से एक दिन पहले महाराष्ट्र में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। महाराष्ट्र के भंडारा-गोंदिया से बीजेपी सांसद नाना पटोले ने शुक्रवार को घोषणा की कि उन्होंने लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है और पार्टी भी छोड़ दी है।
पार्टी के काम से दुखी
पिछले कुछ समय से बीजेपी की जोरदार आलोचक रहे पटोले ने कहा कि वह पार्टी इसलिए छोड़ रहे हैं, क्योंकि वह काफी दुखी और पार्टी द्वारा खुद को उपक्षेति महसूस कर रहे हैं। पटोले ने कहा कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के कार्यालय को और भाजपा नेतृत्व को अपना इस्तीफा सौंप दिया है।


बीजेपी झूठी साबित हुई
नानाभाऊ पटोले ने 2014 लोकसभा चुनाव में एनसीपी के दिग्गज नेता प्रफुल्ल पटेल को मात देकर सांसद बने थे। लोकसभा सचिवालय को अपना इस्तीफा सौंपने के तत्काल बाद उन्होंने मीडिया से कहा कि जिस वजह से मैं बीजेपी में शामिल हुआ था, वह झूठा साबित हुआ। लेकिन अब मैं इस्तीफा देने के बाद अपने भीतर की बैचेनी से मुक्त हो गया हूं।

अगला ठिकाना तय नहीं
पटोले ने कहा कि उन्होंने अभी तक यह तय नहीं किया है कि वह किस पार्टी में शामिल होंगे, लेकिन वह 'किसी समान विचारधारा वाले राजनीतिक दल' में शामिल होने पर विचार करेंगे।


कई बार अपनी ही सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा
कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल चुके पटोले पिछले कुछ समय से महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस से नाराज चल रहे थे। वो कई बार बीजेपी खिलाफ आवाज उठाने बीजेपी नेताओं के साथ खड़े दिखे हैं। हाल ही में उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा से अगुवाई में चल रहे किसान आंदोलन में भी शामिल हुए थे। इसके अलावा पटोले ने नोटबंदी और जीएसटी जैसे मुद्दे को लेकर भी सराकर पर हमला बोला था।


एनसीपी में हो सकते हैं शामिल
माना जा रहा है कि पटोले और प्रफुल्ल पटेल के बीच नजदीकियां बढ़ रही हैं और आने वाले दिनों में वो एनसीपी में शामिल हो सकते हैं।