4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीच मझधार में डूबी मांझी की नैया ‘हम’, उपाध्यक्ष ने कई जिलाध्यक्षों संग मिल बनाई ‘हम यूनाइटेड’

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा में दो फाड़ पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने बनाई नई पार्टी हम के कई जिलाध्यक्ष 'हम यूनाइटेड' में शामिल
less than 1 minute read
Google source verification
jitan ram manjhi

बीच मझधार में डूबी मांझी की नैया 'हम', पार्टी के खेवैयों ने बनाई नई पार्टी 'हम यूनाइटे'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव चरम पर है। लेकिन, बिहार की राजनीती में लगातार उठापटक जारी है। आरजेडी में तेजप्रताप बवाल काटे हुए है, तो जेडीयू में प्रशांत किशोर पार्टी से खफा चल रहे हैं। वहीं, अब जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) में दो फाड़ हो गया है। पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महाचंद्र प्रसाद सिंह ने 'हम'से अलग होकर नई पार्टी का गठन किया है।

'हम' में दो फाड़

जानकारी के मुताबिक, हम के महाचंद्र प्रसाद सिंह, अजीत सिंह समेत कई जिलों के अध्यक्षों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके बात आनन-फानन में नई पार्टी का भी गठन कर दिया गया। नई पार्टी का नाम 'हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा यूनाइटेड' रखा गया है। बताया जा रहा है कि फिलहाल कमेटी में 25 नेताओं को रखा गया है। गौरतलब है कि महाचंद्र प्रसाद सिंह महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर नाराज चल रहे थे, इसलिए उन्होंने 29 मार्च को ही अपना इस्तीफा सौंप दिया था। लेकिन, मंगलवार को अचानक पार्टी का गठन कर दिया गया।

गया से चुनाव लड़ रहे हैं मांझी

गौरतलब है कि बिहार के पूर्व सीएम जीनतराम मांझी की पार्टी 'हम' महागठबंधन में शामिल है। लोकसभा चुनाव में हम को तीन सीटें दी गई हैं। खुद मांझी गया से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन, इससे पहले उन्हें बड़ा झटका लगा है। अब देखना यह है कि मांझी की नैया पार लगती है कि बीच मझधार में डूबती है।