
CG Politics : भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले - राज्य सरकार ने 229 करोड़ का किया गोबर घोटाला
CG Political News : भाजपा ने राज्य सरकार पर 229 करोड़ रुपए का गोबर घोटाला करने का आरोप लगाया है। साथ ही इसे बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा घोटाला बताते हुए भाजपा ने राज्य सरकार से इसकी जांच कराने की मांग की है। भाजपा विधायक सौरभ सिंह ने एकात्म परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि सरकार के आंकड़ों के मुताबिक 246 करोड़ रुपए की गोबर खरीदी की गई है।
CG Political News : विधानसभा में हमने सवाल किया कि इतने रुपए के गोबर का क्या बना कर बेचा और उसकी कितनी कीमत मिली? मंत्री ताम्रध्वज साहू ने जवाब दिया कि हमने 86 लाख रुपए का ही सामान बेचा है। (political news) इसके बारे में भाजपा ने हिसाब लगाया तो 17 करोड़ रुपए की बिक्री का तथ्य सामने आया। (cg political news) अगर 246 करोड रुपए में से 17 करोड़ रुपए घटा दें तो 229 करोड़ रुपए का क्या हुआ।
कांग्रेस बोली, आरोप झूठे और तर्कहीन
CG Political News : प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा, भाजपा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा गोबर खरीदी में लगाए गए आरोप झूठे, बेबुनियाद और तर्कहीन है। सदन में अविश्वास प्रस्ताव पर मुंह की खाने के बाद भाजपा झूठ की राजनीति कर रही है। (cg politics) भाजपा हमेशा से गोधन न्याय योजना के खिलाफ षड्यंत्र कर रही है। (politics news) भाजपा विधायक सौरभ सिंह के द्वारा 229 करोड़ का गोबर में गड़बड़ी के आरोप बेबुनियाद हैं।
Published on:
25 Jul 2023 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
