14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG Politics : दीपक बैज का BJP को ओपन चैलेंज, बोले- मोदी के दम पर लड़कर दिखाए चुनाव, हमारा चेहरा तो बघेल ही है

CG Political News : सांसद दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद शनिवार को पहली बार रायपुर पहुंचे।

2 min read
Google source verification
CG Politics : दीपक बैज का BJP को ओपन चैलेंज, बोले- मोदी के दम पर लड़कर दिखाए चुनाव, हमारा चेहरा तो बघेल ही है

CG Politics : दीपक बैज का BJP को ओपन चैलेंज, बोले- मोदी के दम पर लड़कर दिखाए चुनाव, हमारा चेहरा तो बघेल ही है

CG Political News : सांसद दीपक बैज प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद शनिवार को पहली बार रायपुर पहुंचे। यहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद वे कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ मौजूद थे। पदभार ग्रहण करते ही बैज ने तीखे तेवर दिखाते हुए भाजपा पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में हम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे पर चुनाव लड़ेंगे। (cg vidhansabha chunav 2023) हमारे पास किसान और गरीब-मजदूर को चाहने वाला चेहरा है। जबकि 15 साल तक सत्ता में रहने वाली भाजपा के पास कोई चेहरा नहीं है। कभी कमल तो कभी मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ने की बात कहते हैं। (cg election) मैं चुनौती देता हूं कि भाजपा छत्तीसगढ़ में मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़कर दिखाएं।

यह भी पढ़े : रायपुर में बंद हुआ पंपों में पेट्रोल-डीजल पहुंचना, 750 पंप बंद होने की कगार, सामने आई ये बड़ी वजह

CG Election 2023 : बैज ने कहा, सत्ता और संगठन दोनों अलग-अलग चीज है। सत्ता का काम है, सरकार बनाना और मुख्यमंत्री का काम है सरकार चलाना। दोनों गाड़ी के दो चक्के हैं। (cg election 2023) एक पंचर हो गया, तो काम नहीं चल पाएगा। केंद्र सरकार साढ़े चार साल अन्याय किया है। पैसा रोककर रखा। जब छत्तीसगढ़ का पत्ता नहीं हिला सके तो पिंजरे के तोते को भेजकर डराने की कोशिश की गई, लेकिन भूपेश बघेल डरने वाले नहीं है। (cg bjp party) इस दौरान कार्यकर्ताओं को मंत्री मोहन मरकाम ने भी संबोधित किया। इस दौरान मंत्री ताम्रध्वज साहू, मंत्री कवासी लखमा, मंत्री शिवकुमार डहरिया, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष धनेन्द्र साहू, वरिष्ठ नेता सत्यनारायण शर्मा, संसदीय सचिव विकास उपाध्याय सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

यह भी पढ़े : Petrol-Diesel Price Today : जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का दाम, टैंक फुल कराने से पहले चेक करें आज का रेट

जोरदार स्वागत: साढ़े तीन घंटे में पहुंचे कांग्रेस भवन

एयरपोटर् में बैज का भव्य स्वागत हुआ। प्रदेशभर से आए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ अपने नए अध्यक्ष का फूल-मालाओं और डीजे की धुन पर स्वागत किया। माना एयरपोर्ट से लेकर कांग्रेस मुख्यालय राजीव गांधी भवन तक साढ़े तीन घंटे से अधिक समय लगा। (cg congress party) प्रदेश अध्यक्ष का जगह-जगह स्वागत हुआ। राजीव भवन में लड्डुओं से तौला गया। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह नजर आया।

यह भी पढ़े : फिर आफत में आनंदनगर के लोग, अधूरे डीडीनगर नाले का टेंडर निरस्त

जनता को सच्चाई बताएं : सीएम

समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, दीपक बैज सबसे कम उम्र के पार्टी अध्यक्ष हैं, लेकिन पार्टी का आदेश है। हम सबको अध्यक्ष के आदेश का पालन करना है। (cg politics) अभी सामने चुनाव है। हम सबको मिलकर 2018 की तरह चुनाव लड़ना है। भाजपा का काम झूठ फैलाना है। हमें इस झूठ फैलाने वालों से लड़ना है। (cg political news) उन्होंने कहा, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी ने छत्तीसगढ़ में झूठ बोलकर जनता को गुमराह करने का काम किया है। (congress party) ऐसे हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि हम जनता के बीच सच्चाई को लेकर जाए।