6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजनीति
वीडियो: गैर जमानती वारंट को चुनावी मुद्दा बनाने में जुटे चंद्रबाबू नायडू, बताया- राजनीतिक षडयंत्र
Play video

वीडियो: गैर जमानती वारंट को चुनावी मुद्दा बनाने में जुटे चंद्रबाबू नायडू, बताया- राजनीतिक षडयंत्र

चंद्रबाबू नायडू ने गैर जमानती वारंट को बताया षडयंत्र, इस पार्टी पर लगाया परेशान करने का आरोप
Google source verification

नई दिल्‍ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने खिलाफ जारी गैर-जमानती वारंट को एक राजनीतिक षडयंत्र करार दिया है। उन्‍होंने कहा कि हम इसका जवाब राजनीति स्‍तर पर ही देंगे। इस बात को ध्‍यान में रखते हुए अपने खिलाफ जारी गैर जमानती वारंट को अभी से चुनावी मुद्दा बनाने में च्रद्रबाबू नायडू जुट गए हैं। उन्‍होंने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर भाजपा पर इस षडयंत्र में शामिल होने का संकेत दिया है।


बता दें कि नायडू के खिलाफ महाराष्ट्र की धर्माबाद कोर्ट ने 2010 के धरना प्रदर्शन से जुड़े मामले में गैर जमानती वारंट जारी कर रखा है। नवंबर या दिसंबर में तेलंगाना में विधानसभा चुनाव होना है। तेलुगू देशम का आरोप है कि बीते आठ साल में एक भी नोटिस जारी नहीं किया गया और अब नरेंद्र मोदी और महाराष्ट्र में भाजपा सरकार की साजिश के चलते गिरफ्तारी वारंट भेजा गया है। पार्टी का सवाल है कि बिना किसी पूर्व नोटिस या वारंट के कैसे गैर जमानती वारंट जारी किया जा सकता है?