
चिराग पासवान
नई दिल्ली। लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान (chirag paswan) हमेशा ही बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) पर हमलावर रहते हैं। वहीं पिता रामविलास पासवान (ramvilash paswan) की बरसी पर नीतीश के न पहुंचने के बाद से चिराग पासवान का रवैया बिहार सीएम (bihar cm) के प्रति और सख्त हो गया है। आज एक जनसभा को संबोधित करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि बिहार में बेरोजगारी, भष्टाचार और अपराध चरम पर हैं। हालात यह है कि यहां अपराधी नहीं बल्कि आम जन को डर लगने लगा है। वहीं बिहार के मुखिया चैन की नींद सो रहे हैं।
पूरी तरह से फेल बिहार के मुख्यमंत्री
जमुई के लोजपा सांसद चिराग पासवान (chirag paswan) ने कहा है कि बिहार में बेरोजगारी चरम पर है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (nitish kumar) ने चुनावी घोषणापत्र में 19 लाख लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आधे लोगों को भी वे रोजगार नहीं दे सके हैं। मुख्यमंत्री बिहार में पूरी तरह फेल हो गए हैं। बिहार में स्थिति यह है कि सरकारी कार्यालयों में साढे पांच-छह लाख नियुक्ति पेंडिंग है। अगर सरकार बैकलॉग को ही पूरा कर दें तो बड़ी संख्या में शिक्षित युवाओं को नौकरी मिल जाएगी।
बुजुर्ग प्रदेश बना बिहार
बिहार में औद्योगिक क्षेत्र में भी विकास नहीं के बराबर हुआ है। यही वजह है कि आज राज्य के युवा दूसरे प्रदेशों में पलायन कर रहे हैं और यह बिहार एक बुजुर्ग प्रदेश बनकर रह गया है। राज्य में अपराध और भष्टाचार को देखते हुए कोई भी निवेशक यहां निवेश के लिए इच्छुक नहीं है।
चिराग पासवान ने कहा कि बिहार (bihar) में बिना पैसे के किसी भी कार्यालय में कोई काम नहीं हो पा रहा है। डबल इंजन की सरकार बिहार में है जरूर लेकिन यहां केंद्रीय योजनाओं को तरजीह नहीं दी जाती है। यहां आवास योजनाओं का सबसे बुरा हाल है, यह फलीभूत नहीं हो पाया है। शौचालय योजना भी फेल है, लोग खुले में शौच जाते हैं। यहां की कानून व्यवस्था के कारण बड़े निवेशक बिहार आने से कतराते हैं। मुख्यमंत्री अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाने के लिए कभी भगवान के अस्तित्व पर तो कभी दूसरे धार्मिक भावनाओं के नाम पर लोगों को भड़काने का काम कर रहे हैं। यहां भ्रष्टाचार और अपराध चरम पर है, लोगों को यहां डर लगता है।
Published on:
22 Sept 2021 01:47 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
