
नई दिल्ली। महाराष्ट्र में हो रही उठापटक के चलते बीजेपी के लिए लगातार मुश्किलें बढ़ रही हैं। शिवसेना की बेरुख के बीच कांग्रेस और एनसीपी के तल्ख तेवर भी पार्टी के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। इस बीच जो बड़ी खबर आ रही है वो ये कि सीएम देवेंद्र फडणवीस इस्तीफा देने की तैयारी कर रही हैं।
बताया जा रहा है पिछले दिनों से चले आ रहे घटनाक्रम ने बीजेपी खास तौर पर सीएम देवेंद्र फडणवीस को सबसे ज्यादा नुकसान दिया है। सूत्रों की मानें तो आलाकमान के रवैये से भी देवेंद्र फडणवीस को काफी तकलीफ हुई है। हालांकि नितिन गडकरी लगातार उनके साथ खड़े हैं।
बताया जा रहा है कि सीएम देवेंद्र फडणवीस लगातार आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत और नितिन गडकरी के संपर्क में बने हुए हैं। हालांकि उनके इस्तीफे की वजह कुछ और ही है।
दरअसल शनिवार को मौजूद सरकार का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। ऐसे में देर शाम तक प्रदेश नई सरकार के गठन को लेकर कोई बात नहीं बनी तो देवेंद्र फडणवीस को इस्तीफा देना होगा।
सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम तक सीएम सहित सारे मंत्री अपनी सरकारी गाड़ियां और बाकी सुविधएं वापस कर सकते हैं। बीजेपी सिर्फ शुक्रवार शाम तक का इंतजार करेगी।
चर्चा यह भी है शिवसेना-बीजेपी के बीच बातचीत फिलहाल पूरी तरह से ठप हो चुका है, जिसके चलते कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा।
Updated on:
8 Nov 2019, 4:09 PM IST
Published on:
8 Nov 2019, 3:15 PM IST
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.