6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ओडिशा: सीएम नवीन पटनायक चाहते हैं केंद्र में ‘मज़बूर’ सरकार: धर्मेंद प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा बीजेडी की सोच देश को कमजोर करने वाली है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा के साथ है। भाजपा और बीजू जनता दल के बीच कांटे की टक्‍कर
2 min read
Google source verification
pradhan

नई दिल्‍ली। भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की नीति पर बड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि बसपा प्रमुख मायावती, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी और आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू की तरह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी केंद्र में 'मज़बूर' सरकार चाहते हैं। उन्‍होंने कहा कि क्षेत्रीय पार्टियों की ये सोच देश को कमजोर करने वाली है।

सीएम फडणवीस से मुलाकात के बाद बोले रामदास अठावले, आगामी मोदी कैबिनेट में मेरी सीट पक्की

प्रदेश की जनता भाजपा के साथ

हाल ही में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम नवीन पटनायक ने दावा किया था कि केंद्र में किसी भी राष्‍ट्रीय पार्टी को बहुमत नहीं मिलेगा। यह हमारे लिए बेहतर अवसर होगा। ऐसा होता है तो हम केंद्र सरकार के निर्माण में प्रभावी भूमिका निभा पाएंगे। उनके इस बयान पर प्रधान ने हमलावर रुख अख्तियार करते हुए कहा कि ओडिशा के लोग राज्य की सभी 21 सीटों के साथ भाजपा को आशीर्वाद देंगे। प्रदेश की जनता केंद्र में पीएम मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत सरकार चाहती है।

MNM प्रमुख कमल हासन का बड़ा बयान, 'मैं लोकसभा और विधानसभा का चुनाव नहीं लड़ूंगा'

खत्म होगा दो दशक का शासन

जनवरी, 2019 में धर्मेंद्र प्रधान ने कहा था कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और ओडिशा में कराए गए विकास कार्यों की वजह से नवीन पटनायक के दो दशकों का शासन खत्म होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पटनायक इस तरह के कयासों को बल दे रहे हैं। वह ओडिशा में भाजपा के उदय से डरे हुए हैं। इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा का सीधा मुकाबला बीजेडी से है। हम निश्चित तौर पर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरेंगे और विधानसभा में हमें बहुमत मिलेगा। भाजपा आगे बढ़ रही है और राज्य में मोदी की काफी विश्वसनीयता है। इससे बचने के लिए वह भाजपा को समर्थन देने के कयासों को हवा दे रहे हैं।