5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के होंगे ‘कॉमेडी किंग’ राजपाल यादव, मनोज तिवारी को दे सकते हैं सकते हैं टक्कर!

कांग्रेस में शामिल होंगे राजपाल यादव! शीला दीक्षित से मुलाकात के बाद अटकलें तेज अखिलेश यादव से भी मिल चुके हैं राजपाल
2 min read
Google source verification
rajpal yadav

कांग्रेस के होंगे 'कॉमेडी किंग' राजपाल यादव, मनोज तिवारी को दे सकते हैं सकते हैं टक्कर!

नई दिल्ली। देश में चुनावी सरगर्मी चरम है। ऐसे में कई चर्चित चेहरे और फिल्मी सितारे राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने के लिए सियासी मैदान में कूद चुके हैं। अभी हाल ही में 'रंगीला गर्ल' उर्मिला मातोंडकर ने कांग्रेस ज्वाइन की थीं। पार्टी ने उन्हें मुंबई नॉर्थ से अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, अब खबर यह आ रही है कि बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग' राजपाल यादव (rajpal yadav) कांग्रेस का दामन थामने वाले हैं।

कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं राजपाल

गुरुवार को राजपाल यादव ने दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शीला दीक्षित (sheila dikshit) से मुलाकात की। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो कांग्रेस में शामिल होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार को राजपाल यादव कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। इतना ही नहीं कांग्रेस राजपाल को दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी (manoj tiwari) के खिलाफ मैदान में उतार सकती है। गौरतलब है कि मनोज तिवारी उत्तर-पूर्वी दिल्ली से भाजपा के सांसद हैं। हालांकि, राजपाल ने कांग्रेस में शामिल होने से पहले इनकार कर दिया था। लेकिन, उनका कहना था कि जब भी वह चुनाव लड़ेंगे दिल्ली से ही लड़ेंगे।

अखिलेश यादव से भी मिले थे हास्य कलाकार

गौरतलब है कि मार्च में राजपाल यादव ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मुलाकात की थी, जिसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा में शामिल हो सकते हैं। लेकिन, अब तक इस मामले में कुछ नहीं हो सका। यहां आपको यह भी बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान एक्टर राजपाल यादव ने अपनी 'सर्व समभाव पार्टी' बनाई थी। राजपाल यादव की पार्टी ने विधानसभा चुनाव भी लड़ा था, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली थी। अब देखना यह है कि लोकसभा चुनाव में उनकी राजनीति किस करवट बैठती है।

Indian Politics से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ातरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download patrika Hindi News App.