कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जेटली के आरोपों पर पत्रकारों सवालों के जवाब में कहा कि देश की अर्थव्यवस्था को लेकर विश्व बैंक की रिपोर्ट पर खुशी जताई, लेकिन कहा कि असलियत यह है कि देश का वित्त मंत्री कौन है यह स्पष्ट नहीं है। इसका खामियाजा हमारी अर्थव्यवस्था को भुगतना पड़ रहा है। देश का निर्यात घट रहा है, जीएसटी की जटिलता के कारण निवेश घट रहा है, पेट्रोल तथा डीजल की कीमतें आसमान छू रही हैं और अर्थव्यवस्था का दर्पण माना जाने वाला रुपया गिरावट के नित नया रिकॉर्ड बना रहा है।