4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर आज दाखिल करेंगी नामांकन, उत्तर मुंबई सीट से हैं प्रत्याशी

उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। चुनाव के लिए उनका एकमात्र एजेंडा सिर्फ ईमानदारी है।
2 min read
Google source verification
Congress candidate Urmila Matondkar

कांग्रेस उम्मीदवार उर्मिला मातोंडकर आज दाखिल करेंगी नामांकन, उत्तर मुंबई सीट से लड़ रही चुनाव

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री से नेता बनीं उर्मिला मातोंडकर ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगी। उर्मिला कांग्रेस के टिकट पर उत्तर मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रही हैं। नामांकन भरने से पहले उर्मिला मातोंडकर ने कहा कि मैं आज अपना नामांकन दाखिल करने जा रही हूं। मैं उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मेरे खिलाफ दायर शिकायत बेबुनियाद और संगीन है। मैं हिंदू धर्म में विश्वास और सम्मान करती हूं। आपको बता दें कि इससे पहले उन्होंने कहा कि था कि चुनाव के लिए उनका कोई खास एजेंडा नहीं है और उनका एकमात्र एजेंडा सिर्फ ईमानदारी है।

बिहार: आरजेडी ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र, कांग्रेस की न्याय योजना को समर्थन

आपको बता दें कि कांग्रेस ने शुक्रवार को उर्मिला को मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। उर्मिला मुख्य प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं। जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस नेता संजय निरूपम को हराया था। जब उनसे पूछा गया कि वह राजनीति में नई हैं तो उनके खिलाफ चुनाव कैसे लड़ेंगी? इस पर उन्होंने कहा, "मैं इस बात से सहमत हूं कि उन्हें काफी अनुभव है लेकिन मुझे काफी लोगों का समर्थन हासिल है और उम्मीद है कि इस सफर में वे मेरे साथ रहेंगे क्योंकि मैं उनके सामने एक फिल्म स्टार के तौर पर पेश नहीं हो रही हूं।"

अंडमान द्वीप समूह क्षेत्र में महसूस किए गए भूकंप के झटके, नुकसान की खबर नहीं

एजेंडे के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा था कि लोकसभा चुनाव के लिए उनका कोई खास एजेंडा नहीं है। उनका एजेंडा सिर्फ ईमानदारी है। उनके पास कोई रणनीति, एजेंडा या पीआर नहीं है। उनका मानना है कि जो लोग दिल से ईमानदार होते हैं और जानते हैं कि उन्हें कहां जाना है, वे अपना लक्ष्य हासिल कर लेते हैं।