2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘आप’ के साथ तालमेल की अटकलों पर कांग्रेस का विराम, सभी सीटों पर अकेले चुनाव लड़ेगी पार्टी

कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि 'आप' से गठबंधन पर कोई विचार नहीं कर रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 5 Jun 2018, 9:29 AM IST

Congress

६ जून को राहुल गांधी की सभा के लिए कांग्रेस का फुलप्रूफ प्लान

नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की बीच चल रही गठबंधन की अटकलों को लेकर कांग्रेस के एक ओर बड़े नेता का बयान आया है। कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि 'आप' से गठबंधन पर कोई विचार नहीं कर रही है। अगर गठबंधन जैसी कोई स्थिति बनती है तो वह चुनाव के बाद बनेगी। कांग्रेस नेता कहा कि कांग्रेस की दिल्ली की सभी लोकसभा सीटों पर अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी।

पीएम मोदी के इंटरव्यू पर हमलावर हुई कांग्रेस, राहुल बोले- पहले से ही तय होते हैं सवाल-जवाब

आप से गठबंधन नहीं सवाल

'आप' के साथ गठबंधन को लेकर लगाई जा रही अटकलों पर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह सब कन्फ्यूजन क्रिएट करने को किया जा रहा है। चाको ने कहा कि दिल्ली की चुनावी रणनीति से पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भी अवगत करा दिया गया है, जिस पर उन्होंने अपनी मुहर लगा दी है। चाको ने कहा कि आप के साथ किसी भी तरह का तालमेल अभी पार्टी की रणनीति में शामिल नही है। अभी पूरा फोकस पार्टी को मजबूत करने पर है। कांग्रेस की ओर से 'आप' नेताओं से किसी भी तरह का संपर्क नहीं किया जा रहा है और अगर 'आप' ऐसा कर रही है तो इसके पीछे उसकी कुछ न कुछ रणनीति होगी।

बिहार: बेटी से मिलने आई 65 वर्षीया महिला के साथ 40 वर्षीय अधेड़ ने किया दुष्कर्म

आप ने की दिल्ली कमजोर

यही नहीं कांग्रेस नेता ने 'आप' पर दिल्ली को कमजोर करने का आरोप भी लगाया। चाको ने कहा कि मैं दिल्ली से कांग्रेस का प्रभारी हूं और मेरे ऊपर केवल राहुल गांधी हैं। हमने दिल्ली की चुनावी रणनीति राहुल गांधी के साथ शेयर की है और वो इससे सहमत हैं। बता दें कि दो दिन पूर्व कांग्रेस ने अजय माकन ने आप के साथ गठबंधन की खबरों को गलत ठहराया था। यही नहीं माकन ने आप पर आरोप लगाया था कि नरेंद्र मोदी को खड़ा करने में आप की सबसे बड़ी भूमिका है। ऐसे में उसके साथ किसी भी सूरत में गठबंधन नहीं किया जा सकता।