3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस को मिला शिवसेना का साथ, Sanjay Raut बोले – राहुल गांधी का कॉलर पकड़ना लोकतंत्र का गैंगरेप

  शिवसेना ने राहुल गांधी से धक्का मुक्की की जांच की मांग की। यूपी पुलिस द्वारा राहुल गांधी व उनके समर्थकों को गिरफ्तार करना सरासर गलत। शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी योगी सरकार को डराता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 2 Oct 2020, 2:41 PM IST

sanjay Raut

शिवसेना ने यूपी पुलिस द्वारा राहुल गांधी से धक्का मुक्की की जांच की मांग की।

नई दिल्ली। हाथरस गैंगरेप के मुद्दे पर राहुल गांधी के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस की धक्का-मुक्की के बाद शिवसेना कांग्रेस के पक्ष में खड़ी दिखाई दे रही है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने इस मुद्दे पर योगी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हाथरस में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। यूपी पुलिस ने उन्हें रास्ते में गिरफ्तार कर लिया। यह सरासर गलत है।

गांधी परिवार ने दी है देश के लिए शहादत

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि राहुल गांधी के साथ यूपी पुलिस ने जिस तरह का बर्ताव किया उसका समर्थन देश में कोई नहीं कर सकता। राहुल गांधी इंदिरा गांधी के पोते हैं और राजीव गांधी के बेटे हैं। ये हमें भूलना नहीं चाहिए। इन लोगों ने देश के लिए शहादत दी है।

Bihar Assembly Election : आज नामांकन का दूसरा दिन, पहले चरण में 7 मंत्रियों की प्रतिष्ठा साख दांव पर

संजय राउत ने आगे कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी का कॉलर पकड़ा, धक्का मारा, गिराया ये एक तरह से इस देश के लोकतंत्र पर गैंगरेप है। इस गैंगरेप की भी जांच होनी चाहिए।

धक्का-मुक्की का वीडियो जारी

बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस जब राहुल को हाथरस जाने से रोक रही थी, उस दौरान हुई धक्का-मुक्की के दौरान राहुल गांधी झाड़ियों में गिर गए। कांग्रेस पार्टी ने कुछ तस्वीरें जारी कर दावा किया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस ने राहुल गांधी को रोकने के लिए उनके साथ धक्का-मुक्की की।

दरअसल, राहुल और प्रियंका गांधी के काफिले को ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रोक लिया। उसके बाद वे पैदल ही हाथरस के लिए निकल गए। कुछ देर पैदल चलने के बाद पुलिस ने उन्हें फिर रोक दिया। इस घटना को लेकर कांग्रेस ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राहुल गांधी पुलिस से यह पूछते नजर आ रहे हैं कि उन्हें किस धारा के तहत गिरफ्तार किया जा रहा है?

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सहित 200 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, राहुल गांधी ने कहा - मैं किसी से नहीं डरूंगा

यूपी में जंगलराज

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश में जंगलराज है। हालात इतने खराब है कि शोक में डूबे एक परिवार से मिलना भी योगी सरकार को डरा देता है। उन्होंने अपने एक ट्विट में लिखा है कि सीएम योगी दुख की घड़ी में अपनों को अकेला नहीं छोड़ा जाता।