28 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बागी कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने खुद को घोषित किया हरियाणा का भावी CM, सोनिया को दिया झटका

Rebellion Congress Leader Bhupinder Hooda ने लिया बड़ा फैसला हरियाणा कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर सोनिया गांधी की बढ़ी मुसीबत
less than 1 minute read
Google source verification
bhupindra_hooda.jpg

नई दिल्‍ली। हरियाणा (Haryana) के पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ( Ex CM Bhupinder Singh Hooda) ने खुद को प्रदेश का भावी सीएम सीएम घोषित किया है। ऐसा कर हुड्डा ने सोनिया गांधी के सामने चुनौती पेश कर दी है। उन्‍होंने विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए 33 सदस्‍यीय कमेटी भी गठित कर दी है। नवगठित कमेटी चुनावी रणनीति तय करने का काम करेगी।

कभी सोनिया गांधी के करीबी रहे पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस हाईकमान के खिलाफ बगावती तेवर अपना लिया है। इसकी शुरुआत उन्‍होंने कुछ दिन पहले एक रैली में कर दी थी।

कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा (Former CM Bhupinder Singh Hooda) ने रोहतक में आयोजित परिवर्तन रैली में कांग्रेस के सामने चुनौती पेश कर दी थी। रणनीति निर्धारिण कमेटी में कांग्रेस के 10 विधायक और पार्टी के वरिष्‍ठ नेताओं को जगह दी गई है।

कांग्रेस में गुटबाजी चरम पर

हरियाणा के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस कदम से हरियाणा कांग्रेस (Haryana Congress) में गुटबाजी अपने चरम पर पहुंच गई है। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख अशोक तंवर ने पूर्व सीएम द्वारा कमेटी गठित करने के ऐलान को घोर अनुशासनहीनता करार दिया है। उन्‍होंने बताया कि पार्टी आलाकमान रोहतक रैली पर संज्ञान लेगा।

अशोक तंवर को अध्‍यक्ष पद से हटाने की मांग

बता दें कि हुड्डा गुट ने पूर्व सीएम को मुख्‍यमंत्री कैंडिडेट घोषित करने के साथ ही अशोक तंवर को प्रदेश अध्‍यक्ष पद से हटाने की मांग की है। हुड्डा गुट की इस मांग पर कांग्रेस आलाकमान ने अभी तक कोई फैसला नहीं लिया है।