नई दिल्ली। झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उथल पुथल जारी है। चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी ( AAP ) में शामिल हो गए । लोकसभा चुनाव में खराब प्रदर्शन के बाद अजय कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। दिल्ली में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज की मौजूदगी में अजय कुमार ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली।