जम्मू कश्मीर के मुख्य सचिव बीबीआर सुब्रहमण्यम ने जम्मू, कश्मीर व लद्दाख के डिवीजनल कमिश्नरों को निर्देश दिए हैं कि बीडीसी चुनाव अक्टूबर के अंत तक हो जाएंगे। इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई । जम्मू कश्मीर में 316 बीडीसी के अध्यक्ष चुनने के लिए करीब 43 हजार पंच, सरपंच वोट डालने के हकदार हैं। इनमें से 4490 सरपंच व बाकी पंच है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में अब तक कभी भी बीडीसी के चुनाव नहीं हुए हैं।