6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता का ऐलान- ‘अब नहीं लड़ूंगा चुनाव’

कांग्रेस के दिग्गज नेता सदानंद सिंह ने चुनाव नहीं लड़ने का ऐलान किया है।
2 min read
Google source verification
congress

चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका, इस दिग्गज नेता का बड़ा ऐलान- 'अब नहीं लड़ूंगा चुनाव'

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 और बिहार विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। क्योंकि, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह ने शुक्रवार को बड़ा ऐलान किया है। सदानंद सिंह ने कहा कि अब वह चुनाव नहीं लड़ेंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता सिंह ने भागलपुर में यह ऐलान किया।

सदानंद सिंह के ऐलान से सियासी हलचल तेज

कहलगांव विधायक सदानंद सिंह ने बड़ा सियासी धमाका करते हुए कहा कि वह 2020 में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब वह 80 साल के हो गए हैं। सदानंद सिंह ने कहा कि खुद चुनाव लड़ने की बजाय वह पार्टी के प्रत्याशियों को चुनाव जिताने के लिए काम करेंगे और इसके लिए ही अपनी पूरी ताकत लगाएंगे। सदानंद की इस घोषणा से सियासी गलियारों में खलबली मच गई है। हालांकि, उन्होंने कहा है कि उनकी विरासत को उनका पुत्र संभालेगा। कांग्रेस विधायक ने कहा कि वह पार्टी के लिए काफी समय से काम कर रहा है। इसलिए, अब उनकी राजनीतिक विरासत को उनके पुत्र संभालेंगे।

'बेटे को लॉन्च करने की तैयारी'

सदानंद सिंह के इस घोषणा के बाद तरह-तरह के कयाल लगाए जा रहे हैं। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि उन्होंने अपने बेटे शुभानंद मुकेश को लॉन्च करने के लिए चुनाव नहीं लड़ने की घोषणा की है। वह अपने बेटे शुभानंद मुकेश के लिए राजनीतिक जमीन को बनाने का काम करेंगे। सदानंद अपने बेटे को राजनीति में पिछले चुनाव में ही लॉन्च करना चाहते थे, लेकिन उन्हें पार्टी की ओर से इजाजत नहीं दी गई थी। इस ऐलान से यह भी सफा है कि अगामी चुनाव में सदानंद सिंह अपने बेटे के लिए टिकट की मांग करेंगे। हालांकि, इसका फैसला तो पार्टी हाईकमान लेगा। लेकिन, चर्चा यह है कि उन्होंने इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी। बहरहाल, इनकी इस घोषणा के बाद अभी तक पार्टी हाईकमान की ओर से कोई रिएक्शन नहीं आया है। न हीं किसी विपक्षी पार्टी ने इस मामले पर कोई बयान दिया है।