8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किया हिंदू आतंकवाद के बयान पर दिग्विजय का बचाव

हिंदू आतंकवाद के मुद्दे पर दिग्विजय सिंह के बयान को सही संदर्भों में समझने की जरूरत है।

2 min read
Google source verification
salman

कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने किया हिंदू आतंकवाद के बयान पर दिग्विजय का बचाव

नई दिल्‍ली। लंबे अरसे बाद कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद किसी मुद्दे पर खुलकर सामने आए हैं। इस बार उन्‍होंने दिग्विजय सिंह के हिंदू आतंकवाद वाले बयान पर उनका बचाव किया है। उन्‍होंने कहा कि सांप्रदायिकता और चरमपंथ के खिलाफ उनके विचार बहुत सख्‍त हैं। वह न केवल अल्पसंख्यक चरमपंथ का विरोध करते हैं बल्कि किसी भी तरह के अतिवाद का खुलकर विरोध करते हैं। उनके बयानों को तोड़ मरोड़कर पेश करने के बजाए सही संदर्भों में समझने की जरूरत है। उनका हिंदू आतंकवाद वाला बयान किसी समुदाय या संगठन के खिलाफ न होकर हर स्‍तर पर चरमपंथ के खिलाफ है।

नफरत फैलाने का काम करता है आरएसएस
इससे पहले सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस पर निशाना साधा है। दिग्विजय ने कहा कि जितने भी हिंदू धर्म के आतंकवादी पकड़े गए हैं वे सब के सब संघ के कार्यकर्ता रहे हैं। मध्य प्रदेश में एकता यात्रा पर निकले दिग्विजय सिंह ने झबुआ में कहा कि महात्मा गांधी की हत्या करने वाले नाथूराम गोडसे भी आरएसएस का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि यह विचारधारा नफरत फैलाती है, नफरत हिंसा की ओर ले जाती है और हिंसा आतंकवाद की ओर ले जाती है। इससे पहले भी दिग्विजय सिंह आरएसएस पर निशाना साध चुके हैं। पिछले दिनों सागर में दिग्विजय सिंह ने कहा था कि मैंने हिंदू आतंकवाद नहीं, बल्कि संघी आंतकवाद की बात कही है। उन्होंने कहा कि मैंने कई मामले उठाए, जिसमें सजा भी हुई है। हिंदू शब्द का जिक्र वेदों और पुराणों में भी नहीं है।

बटला एनकाउंटर पर भी कांग्रेस ने उठाए थे सवाल
आपको बता दें कि अप्रैल में अलीगढ़ मुस्लिम विश्‍वविद्यालय (एएमयू) के एक कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद खुद एक विवादित बयान देकर मुश्किलों में फंस गए थे। उक्‍त कार्यक्रम में एएमयू के एक पूर्व छात्र द्वारा कांग्रेस के शासनकाल के दौरान बाबरी मस्जिद विध्‍वंस और सांप्रदायिक दंगों को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में सलमान खुर्शीद ने माना कि कांग्रेस के दामन पर मुसलमानों के खून के धब्‍बे हैं। इस बयान के बाद कांग्रेस पर भाजपा ने हमला बोल दिया था। सलमान के बयान के बाद केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस के शासनकाल में 5,000 हजार दंगे हुए हैं। खुर्शीद पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'भिवंडी से भागलपुर और मेरठ से मलियाना तक कांग्रेस तथा कांग्रेस के सेक्युलरिजम के सूरमाओं ने निर्दोष लोगों की हत्याओं को देखा है। कांग्रेस के शासनकाल में 5000 दंगे हुए हैं। अब अगर ये दंगों के इतिहास पर माफी मांग रहे हैं तो यह कहा जा सकता है कि देर आए दुरुस्त आए। कांग्रेस ने दंगों की आड़ में अपनी राजनीति चमकाई है। इस शर्मनाक इतिहास पर देश की जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। बटला एनकाउंटर पर भी कांग्रेस के नेताओं ने सवाल उठाए थे। उन्होंने क्या कहा था देश की जनता को यह पता है।