6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री ने लगाई कांग्रेस की क्लास, ‘मुधोल हाउंड से सीखें देशभक्ति’

प्रधानमंत्री ने कहा कि मुधोल कुत्तों से ही देशभक्ति सीखने की कोशिश करें। मुझे पता है कि उनका अहंकार सातवें आसमान पर है।

2 min read
Google source verification
Modi Mudhol

मुधोल हाउंड कुत्ते

बेंगलुरूः कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अब अंतिम दौर में है। जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है सियासी बयानों का तापमान बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेसी नेताओं को 'मुधोल हाउंड कुत्तों' से राष्ट्रभक्ति सीखने की नसीहत दी है। प्रधानमंत्री ने यह बयान जेएनयू में हुई विवादित नारेबाजी करने वालों को कांग्रेस की तरफ से समर्थन देने का आरोप लगाकर दिया।

...देशभक्ति सीखने पर ये बोले प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि कम से कम बगलकोटे के मुधोल कुत्तों से ही देशभक्ति सीखने की कोशिश करें। मुझे पता है कि उनका अहंकार सातवें आसमान पर है। इसलिए मैं उनसे उम्मीद नहीं करता कि वे मुधोल कुत्तों से भी कुछ सीखेंगे।'

'...इसलिए खास हैं मुधोल कुत्ते'
गौरतलब है कि मुधोल भारतीय नस्ल के कुत्ते हैं। ये देसी कुत्तों की पहली प्रजाति है जिसे सेना में चयनित किया गया है। इससे पहले मेरठ में सेना के रिमाउंट एंड वेटरनरी कोर ने कर्नाटक से लाए गए छह मुधोल कुत्तों को ट्रेनिंग दी गई थी। छरहरी काया वाले इन कुत्तों में शानदार रफ्तार और फुर्ती पाई जाती है। इस प्रजाति के कुत्ते दक्षिण भारत में आमतौर पर मिलते हैं। इन्हें शिकार में खासतौर पर इस्तेमाल किया जाता है। आपको बता दें कि इन कुत्तों पर भारत सरकार 2005 में एक डाक टिकट भी जारी कर चुकी है, जिसका मूल्य पांच रुपए था।

'देशभक्ति में भी षड्यंत्र नजर आता है'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'जब देश में देशभक्ति के बारे में चर्चा हो, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रगान, वंदे मातरम आदि के बारे में कोई चर्चा होती है तो कुछ लोग परेशान हो जाते हैं। देशभक्ति के कारण देश को आजादी मिली और हमने देशभक्ति के आधार पर विकास का एक बड़ा अभियान शुरू किया तो कांग्रेस और उसके साथियों को देशभक्ति में भी षड्यंत्र नजर आता है। देशभक्ति की बात से वे परेशान हो जाते हैं।'

स्टार्टअप इंडियाः प्रचार में 295 लाख रुपए खर्च, आवेदन मिले पान की दुकान और आटा चक्की के

'...क्या किसी ने सोचा था कि कांग्रेस इतनी गिर जाएगी?'
प्रधानमंत्री ने सर्जिकल स्ट्राइक पर उठ रहे सवालों को निशाना बनाया और कहा कि कांग्रेस के नेता इतने गिर गए कि जब भारतीय सेना ने सीमा पर जाकर इतने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया तो उन्होंने इसका भी सबूत मांगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि क्या कभी किसी ने सोचा होगा कि आजादी के बाद कांग्रेस इस हद तक गिर जाएगी कि उसके नेता भारत तेरे टुकड़े होंगे जैसे देश विरोधी नारे लगाते हैं।

इसरो ने बनाई 'देसी एटॉमिक क्लॉक', जानिए क्यों है बड़े काम की चीज