4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा, सत्ता में आने पर कराएंगे रफाल सौदे की जांच

घोषणा पत्र में भी कांग्रेस ने उठाया रफाल मुद्दा सत्ता में आने पर रफाल सौदे की जांच का किया वादा 'विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चोकसी के भागने की भी होगी जांच'
less than 1 minute read
Google source verification
Rafale deal

कांग्रेस के घोषणापत्र में वादा, सत्ता में आने पर कराएंगे राफेल सौदे की जांच

नई दिल्ली। मोदी सरकार के लिए गले की फांस चुके रफाल सौदे पर कांग्रेस का हमला जारी है। लोकसभा चुनाव के लिए घोषणापत्र में ढेरों वादे करने के बाद पार्टी ने एक वादा किया है। कांग्रेस ने कहा कि अगर वे सत्ता में आई तो भाजपा सरकार द्वारा किए गए सौदों, विशेषकर 36 रफाल लड़ाकू विमान सौदे की जांच कराएगी। ये विवादास्पद रक्षा सौदा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली एनडीए और फ्रांस के दस्सू एविएशन के बीच हुआ है।

राहुल गांधी 4 अप्रैल को वायनाड लोकसभा सीट के लिए भरेंगे पर्चा, प्रियंका गांधी भी होंगी साथ

भगोड़े उद्योगपतियों की भी जांच का वादा

कांग्रेस पार्टी घोषणापत्र समिति के सदस्य बालचंद्र मुंगेकर ने मीडिया को बताया कि पार्टी के सत्ता में आने के बाद पहले दिन ही रफाल सौदे की जांच शुरू कर दी जाएगी। पार्टी ने यह भी वादा किया कि विजय माल्या , नीरव मोदी और मेहुल चोकसी जैसे उद्योगपतियों और भगोड़ों ने किन हालात में देश छोड़ा, उन्हें भागने में किन लोगों ने मदद की, इसकी भी जांच कराई जाएगी। पार्टी उन्हें वापस लाने व उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कदम उठाना भी सुनिश्चित करेगी।

कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी

बता दें कि राहुल गांधी, यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस सके शीर्ष कांग्रेस नेताओं ने मंगलवार पार्टी का घोषणापत्र जारी किया।