9 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

कन्हैया कुमार को कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव से पहले सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी

यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। साल 2021 में कन्हैया कुमार सीपीआई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

2 min read
Google source verification
kanhaiya_kumar.jpg

कांग्रेस पार्टी की ओर से कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार को नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया है। यह जानकारी कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तत्काल प्रभाव से कन्हैया कुमार को एनएसयूआई का राष्ट्रीय प्रभारी नियुक्त किया।

उनको भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) का प्रभारी नियुक्त किया है। बता दे जहां एक ओर प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चा थी तो वहीं दूसरी ओर पार्टी की ओर से उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। गौरतलब है कि 17वीं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने बिहार के बेगुसराय से कन्हैया कुमार को उम्मीदवार बनाया था, बावजूद इसके उनको हार स्वीकार करनी पड़ी।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) का प्रभारी नियुक्त किया है। यह महत्वपूर्ण निर्णय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने किया, जैसा कि पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है। कन्हैया की नियुक्ति से पहले रुचि गुप्ता एनएसयूआई प्रभारी के पद पर थीं लेकिन करीब ढाई साल पहले उन्होंने इस पद से इस्तीफा दे दिया था।

यह भी पढ़ें- जमीयत उलेमा-ए-हिंद ने विधि आयोग को भेजी UCC पर अपनी आपत्ति


2021 में कन्हैया कुमार सीपीआई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल


साल 2015 में कन्हैया कुमार ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्रसंघ के अध्यक्ष के लिए चुनाव जीता। उस समय उन पर कश्मीरी अलगाववादियों की सहायता करने का आरोप लगाया गया था, और उन्होंने भारतीय संसद पर हमला करने का दोषी पाए जाने के बाद मोहम्मद अफजल गुरु की फांसी के खिलाफ भी तर्क दिया था। साल 2021 में कन्हैया कुमार सीपीआई का साथ छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे।

यह भी पढ़ें- PK ने किया दावा, बोले- बिहार की महागठबंधन सरकार में लोकसभा चुनाव 2024 के बाद पड़ेगी फूट