
बापू@150: दिल्ली में कांग्रेस की गांधी संदेश यात्रा, राहुल गांधी की अगुवाई में पदयात्रा शुरू
नई दिल्ली। गांधी जयंती पर कांग्रेस देशभर में पदयात्रा कर रही है। बापू की 150वीं जयंती पर गांधी संदेश यात्रा निकाली गई है। कांग्रेस मुख्यालय से राजघाट तक पदयात्रा की जा रही है। दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में पदयात्रा निकाली गई है। बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस पदयात्रा में शामिल हैं। वहीं लखनऊ में प्रियंका गांधी पदयात्रा का नेतृत्व कर रही हैं।
अलग-अलग जगहों पर पदयात्रा
बापू की 150वीं जयंती के मौके पर कांग्रेस बुधवार को पूरे देश में 'रघुपति राघव राजा राम' की धुन पर पदयात्रा निकाल रही है। कांग्रेस के अलग-अलग नेता अपने-अपने क्षेत्रों में गांधी जयंती के मौके पर पदयात्रा कर रहे हैं।
राहुल गांधी ने बापू को दी श्रद्धांजलि
पदयात्रा से पहले राहुल गांधी ने ट्वीट किया । राहुल गांधी ने लिखा कि 150वीं जयंती पर महात्मा गांधी जी को मेरी श्रद्धांजलि, राष्ट्रपिता, जिन्होंने अपने शब्दों और कर्मों के माध्यम से हमें दिखाया कि सभी जीवित प्राणियों के लिए प्रेम और अहिंसा उत्पीड़न को हराने का एकमात्र तरीका है।
इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने संसद भवन जाकर महात्मा गांधी के 150वीं जयंती पर पुष्प अर्पित की।
Published on:
02 Oct 2019 12:04 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
