14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस ने अमित शाह के हाथों योजनाओं के उद्घाटन पर उठाया सवाल, गांधी प्रतिमा के सामने दिया धरना

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया।

2 min read
Google source verification
amit shah

रांची: राज्य सरकार की विफलताओं के खिलाफ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने शुक्रवार को राजधानी रांची में एकदिवसीय धरना दिया गया। पार्टी की ओर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के हाथों तीन दिवसीय दौरे के क्रम में विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम के उद्घाटन पर भी सवाल खड़े किए गए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखदेव भगत के नेतृत्व में आयोजित धरना प्रदर्शन में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्त्ताओं ने हिस्सा लिया। इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में सुखदेव भगत ने राज्य सरकार के 1000 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित हो रहे राज्यव्यापी कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि जिसके दिन पूरे होते हैं, वही दिन गिनते हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भाजपा सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएंगे।

जॉर्ज पंचम की तरह हो रहा अमित शाह का स्वागत- सहाय
इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा राज्य में योजनाओं का उदघाटन कराने पर सवाल उठाते हुए सरकार से यह जानना चाहा कि किस हैसियत से उनसे कार्यक्रमों की शुरुआत कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अमित शाह का स्वागत अंग्रेजी शासन में जार्ज पंचम के होने वाले स्वागत की तरह किया जा रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के ये नेता रहे मौजूद
इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी, गीताश्री उरांव, मन्नान मल्लिक, बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद ददई दूबे समेत अन्य वक्ताओं ने कहा कि राज्य सरकार अपने 1000 दिनों के कार्यकाल पर जनता के समक्ष झूठे आंकड़े दे रहा है, कांग्रेस कार्यकर्त्ता गांव-गांव जाकर इसे उजागर करने का काम करेगा।

पार्टी नेताओं ने कहा कि एक ओर जहरीली शराब से हुई मौत पर लोग मातम मना रहे हैं, वहीं राज्य सरकार जश्न मना रही है, किसानों की आत्महत्या, बच्चों की सरकारी अस्पताल में हुई मौत, बढ़ती हुई मंहगाई, युवाओं का रोजगार कई समस्या पर राज्य सरकार मौन है।