
कांग्रेस ने ट्वीट किया राहुल के साथ पीएम मोदी के हमशक्ल को फोटो, सोशल मीडिया पर चला प्रतिक्रियाओं का दौर
नई दिल्ली। चुनावी सीजन के बीच कांग्रेस के आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल से डाली गई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बनी हुई है। यह तस्वीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हमशक्ल अभिनंदन पाठक की है। दरअसल, कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रमुख दिव्या स्पंदना राम्या की ओर से डाली गई इस तस्वीर में राहुल गांधी पीएम मोदी के हमशक्ल के साथ नजर आ रहे हैं।
दिव्या ने यह तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा कि WHO DAT? आपको बता दें कि पीएम मोदी की तरह दिखने वाले अभिनंदन पाठक इन दिनों कांग्रेस के लिए चुनाव प्रचार कर रहे हैं। यह तस्वीर भी चुनाव प्रचार के दौरान ही ली गई थी। प्रचार के दौरान राहुल गांधी की अभिनंदन पाठक से हुई थी।
दरअसल, सोशल मीडिया पर यह तस्वीर वायरल होते ही ट्वीटर पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है। एक ओर जहां कुछ लोग इस तस्वीर पर फनी जोक्स शेयर कर रहे हैं, वहीं कुछ इस तस्वीर को लेकर अलग-अलग तरह के कमेंट कर रहे हैं।
Updated on:
12 Nov 2018, 7:46 PM IST
Published on:
12 Nov 2018, 7:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.