
दिल्ली चुनाव प्रचार का आखिरी दिन
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव ( Delhi assembly elections ) की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के प्रचार का आज यानी गुरुवार को अंतिम दिन है।
इसी के साथ भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) , कांग्रेस ( Congress ) और आम आदमी पार्टी ( AAP ) समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।
यही वजह है कि सभी दलों की ओर से आज सुबह से शाम तक धुंआधार चुनाव प्रचार ( Election Campaign )
जारी रहेगा।
चुनावी बाजी अपने पक्ष में करने के लिए भाजपा ने जहां 200 से ज्यादा सांसदों को 'मिशन दिल्ली' में लगाया है, वहीं राहुल गांधी समेत पूरा गांधी परिवार कांग्रेस उम्मीदवारों के चुनाव प्रचार में उतर आए हैं।
आम आदमी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव प्रचार की कमान थामें हैं।
भाजपा चुनावी कार्यक्रम के अनुसार गृह मंत्री अमित शाह सुबह 11 बजे सीमापुरी विधानसक्षा क्षेत्र में चुनाव प्रचार करेंगे।
इसके बाद वह नंदर नगरी, टांगा स्टैंड से दिलशाद गार्डेन पहुंचेंगे। अमित शाह का चुनावी कार्यक्रम आज दिन भर चलता रहेगा।
दोपहर के बाद शाह हरिनगर विधानसभा क्षेत्र और मादीपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी उम्मीदवारों के लिए वोट मांगेंगे।
वहीं, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा सुबह 11 बजे दिल्ली की मुंडका विधानसभा में रोड शो निकालें।
भाजपा अध्यक्ष पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ नागलोई रेलवे स्टेशन से स्वर्ण पार्क तक पैदल मार्च करेंगे। जबकि सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र और एचजीएल लेबर कॉलोनी में चुनाव प्रचार करेंगे।
आपको बता बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक करोड़ 47 लाख 86 हजार 382 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
इनमें 81,05,236 पुरुष और 66,80,277 महिला मतदाता शामिल हैं। जबकि 869 थर्ड जेंडर मतदाता भी मताधिकार का उपयोग करेंगे।
Updated on:
06 Feb 2020 12:17 pm
Published on:
06 Feb 2020 10:44 am
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
