नई दिल्ली। दिल्ली में 'हुनर हाट' ( Hunar Haat ) भले ही रविवार को खत्म हो रहा है, लेकिन इसने अपने पीछे लिट्टी-चोखा पर सियासत जरूर शुरू कर दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) के 19 फरवरी को हुनर हाट में लिट्टी चोखा खाते ही, राजनेताओं में खासकर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के नेताओं में लिट्टी-चोखा खाने की होड़ सी लग गई है। एक के बाद एक कई नेता हुनर हाट में प्रधानमंत्री के स्वाद में ही अपना स्वाद खोजते नजर आए। हुनर हाट में प्रधानमंत्री मोदी का अनुसरण करने वालो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ( Union Minister Smriti Irani ) , रविशंकर प्रसाद ( Ravi Shankar Prasad ), महेंद्र नाथ पांडे ( Mahendra Nath Pandey ) , जितेंद्र सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ( Lok Sabha Speaker Om Birla ), हरदीप सिंह पुरी, पीयूष गोयल, अनिल जैन और तो और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ( Union Home Minister Amit Shah ) की पत्नी सोनल शाह भी दिखीं।