
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ की सियासत में कूद गए हैं। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के ट्विटर हैंडल से एक वीडियो जारी किया गया, जिसमें अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर निशाना साध रहे हैं। केजरीवाल ने इस वीडियो में छत्तीसगढ़ की जनता से अपील की है कि ईमानदार सरकार को ही चुनकर सत्ता में लाएं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भी दिल्ली जैसी ईमानदार सरकार आनी चाहिए, हमने दिल्ली में जितना काम किया है किसी सरकार ने नहीं किया होगा। केजरीवाल ने कहा कि हमने तीन साल में बिजली के दाम नहीं बढ़ने दिए, साथ ही पानी भी कम कीमत पर दिल्लीवासियों को मुहैया कराया। ये सभी सुविधाएं छत्तीसगढ़ में भी हो सकती हैं अगर वहां पर ईमानदार सरकार सत्ता में आ जाए।