scriptदिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग पर अड़े केजरीवाल, 1 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल | delhi cm kejriwal on hunger strike from one march | Patrika News

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग पर अड़े केजरीवाल, 1 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

locationनई दिल्लीPublished: Feb 23, 2019 07:21:46 pm

Submitted by:

Kaushlendra Pathak

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान
एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे केजरीवाल
दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने की मांग

kejriwal

दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने की मांग पर अड़े केजरीवाल, 1 मार्च से करेंगे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर देश की राजधानी को पूर्ण राज्य बनाने की मांग पर अड़ गए हैं। इसी कड़ी में केजरीवाल ने अगामी एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने का ऐलान किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1099269059374329856?ref_src=twsrc%5Etfw
एक मार्च से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठेंगे केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले 70 सालों से दिल्ली के अन्याय हो रहा है। ऐसे में दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे और तब तक जारी रखेंगे जब तक कि ये पूर्ण राज्य न बन जाए। बजट सत्र के दौरान विधानसभा के अंदर केजरीवाल ने कहा कि क्यों दिल्ली के लोगों को लोकतंत्र में जीने नहीं दिया जा रहा है? दिल्ली की चुनी हुई सरकार को अच्छे से काम करने के लिए कोई भी शक्ति नहीं है।
https://twitter.com/ANI/status/1099271168656371712?ref_src=twsrc%5Etfw
विधानसभा के अंदर केजरीवाल का बड़ा ऐलान

केजरीवाल ने विधानसभा के अंदर कहा कि अब आंदोलन ही इस संकट से उबरने का एकमात्र जरिया है। दिल्ली के लोगों को पूर्ण राज्य के लिए सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़नी होगी। 1 मार्च से दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाने का आंदोलन शुरू होगा। जब तक दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नही मिलता ये आंदोलन खत्म नहीं होगा। इतना ही नहीं केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा मिल जाता है तो दस साल के अंदर सभी को मकान दिया जाएगा। अब देखना यह है कि केजरीवाल का यह आंदोलन क्या रूप धारण करती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो