भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने प्रेस कांफ्रेंस कर आरोप लगाया कि लॉकडाउन में 2 लाख छोटी व बड़ी इंडस्ट्रीज बंद होने के बाद भी फिक्स चार्ज व एवरेज बिल के नाम पर भारी भरकम बिल वसूला जा रहा है। दिल्ली में सात लाख से अधिक दुकान व ऑफिस हैं। इन सभी को भी फिक्स चार्ज के नाम पर भारी भरकम बिजली बिल थमा दिया गया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को लगभग 94 दिनों के बिजली बिल भेजे जा रहे हैं, जिसमें सब्सिडी भी नहीं दी गई। केजरीवाल सरकार की चुप्पी बता रही कि बिजली कंपनियों ने उनकी सहमति से भारी-भरकम बिल भेजा।