
दिल्ली पुलिस ने यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी से की पूछताछ, राहुल गांधी ने Twitter पर लिखा यह मैसेज
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ( Delhi Police Crime Branch ) ने शुक्रवार को इंडियन यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ( Indian Youth Congress President Srinivas BV ) से पूछताछ की। इस बीच कांग्रेस ने मोदी सरकार पर कोरोना वायरस ( coronavirus ) राहत प्रयासों को रोकने की कोशिश का आरोप लगाया है। वहीं, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ( Rahul Gandhi ) ने ट्वीट करते हुए कहा कि बचाने वाला हमेशा मारने वाले से बड़ा होता है। आपको बता दें कि श्रीनिवास ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों को मदद मुहैया कराई थी। उनके द्वारा की जा रही मदद को लेकर वह काफी चर्चा में आ गए थे।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्विटर पर हैशटैग आई स्टैंड विद आईवाईसी लिखा है। इसका मतलब है कि मैंयुवा कांग्रेस के अध्यक्ष के साथ खड़ा हूं। वहीं, दिल्ली पुलिस की ओर से कई गई पूछताछ के बाद श्रीनिवास बीवी ने कहा कि उनको यह जानने में दिलचस्पी है कि हम लोगों की मदद कैसे कर रहे हैं? हमने उनके सवालों के जवाब दिए हैं। ट्वीटर पर शायरना अंदाज में उन्होंने कहा कि 'उनका जो फर्ज है वो अहल-ए- सियासत जाने, हमारा काम मोहब्बत है, जहां तक पहुंचे'। कांग्रेस ने श्रीनिवास ने आगे कहा कि दिल्ली पुलिस लगभग 11.45 बजे मेरे ऑफिस पहुंची और मुझसे पूछा कि मैं यह सब कैसे कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि मुझे जानकारी दी गई कि यह प्रक्रिया दिल्ली हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद अपनाई गई है। पुलिस द्वारा श्रीनिवास से की गई पूछताछ पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पवन खेड़ा ने कहा कि ये लोग कहते थे कि कांग्रेस कहां है? लेकिन अब इनको दिखाई दिया कि कांग्रेस इस संकट के समय में दिन रात लोगों की मदद करने में जुटी है।
वहीं, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर ने जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली हाईकोर्ट ने कोरोना के इलाज में यूज होने वाली दवाई और संबंधि वस्तुओं के वितरण में शामिल नेताआअें से पूछताछ करने और FIR दर्ज करने को कहा था।
Updated on:
14 May 2021 05:23 pm
Published on:
14 May 2021 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allराजनीति
ट्रेंडिंग
